News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: जिला पर्यावरण समिति, वृक्षारोपण, गंगा समिति व अमृत वन महोत्सव के संबंध में बैठक सम्पन्न

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 10, 2022  |  7:30 PM

686 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जिला पर्यावरण समिति, वृक्षारोपण, गंगा समिति व अमृत वन महोत्सव के संबंध में बैठक सम्पन्न

कुशीनगर। जिला पर्यावरण समिति, जिला वृक्षारोपण समिति, जिला गंगा समिति एवं अमृत वन महोत्सव के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा ने की।

आपके लिए और..- ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने लगाया चौपाल, बीडीओ से तीन दिन में...

वृक्षारोपण हेतु जनपद में आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष विभागवार खोदे गए गड्ढों की प्रगति की समीक्षा उक्त बैठक में की गई।प्रभागीय वनाधिकारी अनिल कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि विभागों को खोदे गए गड्ढो के संदर्भ में आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष 80% लक्ष्य की प्राप्ति कर ली गई है।उक्त बैठक में वृक्षारोपण की कार्य योजना के संदर्भ में भी समीक्षा हुई ।प्रभागीय वनाधिकारी ने कहा कि जुलाई प्रथम सप्ताह से वृक्षारोपण का वृहद कार्यक्रम शुरू होगा जो 15 अगस्त तक चलेगा। हर विभाग वृक्षारोपण के लक्ष्य को पूरा करें।

अपर जिलाधिकारी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व में जो वृक्ष लगाए गए हैं उनकी वर्तमान स्थिति को भी देखा जाए व आगे लगाए जाने वाले वृक्षों के सुरक्षित रखने की भी व्यवस्था की जाए।सितंबर महीने में इसका निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने जियो टैगिंग पर बल देते हुए बताया कि आवश्यक रूप से जियो टैगिंग करवाया जाए । इस क्रम में प्रभागीय वनाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 अगस्त आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर गांव में 75 पौधे लगाए जाएंगे जो 21 प्रजातियों के होंगे। इसकी सुरक्षा व्यवस्था ग्राम पंचायत करेगा।

नमामि गंगे के संदर्भ में यह कहा गया कि जनपद में तीन बड़ी नदियां हैं बड़ी गंडक, छोटी गंडक और बासी। जहां-जहां नदियों में नाले का पानी जा रहा है उन जगहों का चयन कर लिया जाए जिससे नाले के पानी के नदियों में जाने से पहले उसके ट्रीटमेंट किया जा सके।नदियों के किनारे 10 किलोमीटर आस पास जैविक खेती को भी प्रोत्साहित करने की बात की गई। प्रभागीय वनाधिकारी ने कहा कि “मोर क्रॉप पर ड्राप” से “मोर इनकम पर ड्राप” की अवधारणा पर बल दिया जाए। जनपद के विभिन्न घाटों पर “घाट पर हाट” के आयोजन से स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा और वे स्थानीय संस्कृति से भी जुड़े रहेंगे।

इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी अभय यादव उप जिलाधिकारी तमकुही राज व्यास नारायण,उप जिलाधिकारी रत्निका श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी भावना सिंह व सभी संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोल एवं तार टूट कर गिरा तीन गांवों की विद्युत आपूर्ति 40 घण्टे से बाधित
पोल एवं तार टूट कर गिरा तीन गांवों की विद्युत आपूर्ति 40 घण्टे से बाधित

मथौली बाजार कुशीनगर, विद्युत उपकेंद्र सोहसा मठिया से होने वाली विद्युत आपूर्ति ग्राम सभा…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने लगाया चौपाल, बीडीओ से तीन दिन में जवाब तलब
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने लगाया चौपाल, बीडीओ से तीन दिन में जवाब तलब

हाटा, कुशीनगर। टीकरी ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय परिसर में सोमवार को गांव की…

बांध टूटने से श्रीपत नगर में घुसा बाढ़ का पानी, सांसद ने लिया जायजा
बांध टूटने से श्रीपत नगर में घुसा बाढ़ का पानी, सांसद ने लिया जायजा

सांसद ने डीएम संजय चौहान से दूरभाष पर की वार्ता, बाढ़ पीड़ितों को न…

बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी

दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking