News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता 50 लाख से अधिक लागत के निर्माण कार्य से संबंधित बैठक संपन्न

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 20, 2022  |  6:01 PM

478 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता 50 लाख से अधिक लागत के निर्माण कार्य से संबंधित बैठक संपन्न

कुशीनगर। 50 लाख से अधिक लागत के निर्माण कार्य से संबंधित बैठक जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न की गई।उक्त बैठक में राजकीय मेडिकल कॉलेज, मल्टी परपस सीड स्टोर एंड टेक्नोलॉजी डिसेमिनेशन सेंटर विशुनपुरा/ तमकुही/ हाटा/ सेवरही, जिला विद्यालय निरीक्षक का कार्यालय भवन, जिला शिक्षण एवम प्रशिक्षण भवन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा में ओपीडी कक्ष/ डिलीवरी वार्ड/ मीटिंग हॉल, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय परिसर में सारथी हॉल, कस्तूरबा गांधी विद्यालय राजकीय इंटर कॉलेज कोटवा दिलीप नगर, राजकीय महाविद्यालय भवन रामकोला, कटिया मैनुद्दीन में मिनी स्टेडियम निर्माण कार्य, नगर पंचायत कार्यालय भवन सुकरौली/ फाजिलनगर/ दुदही /तमकुहीराज/ छितौनी में निर्माण कार्य, तहसील खड्डा अनावासीय भवन, ड्रग वेयरहाउस का निर्माण, तुर्कपट्टी सूर्य मंदिर के सामने विश्राम स्थल सुदृढ़ीकरण का कार्य, अग्निशमन केंद्र हाटा/कसया/ कप्तानगंज, राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय हेतिमपुर, बरहरा लक्ष्मीपुर चौराहा मार्ग छोटी गंडक नदी सेतु निर्माण, रामपुर गोनहा छोटी गंडक नदी सेतु निर्माण, जल निगम निर्माण कार्यों के संबंध में समीक्षा की गई।

आपके लिए और..- बालू के रेट पर बवाल: पटहेरवा पुलिस का शिकंजा, बाल...

उक्त बैठक में राजकीय मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य की प्रगति संतोषजनक नहीं होने पर संबंधित कंपनी पीएसपी प्रोजेक्ट के प्रतिनिधि को कार्य में तीव्रता लाने के निर्देश दिए। जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान के निर्माण की प्रगति के संदर्भ में यूपीपीसीएल के प्रतिनिधि ने बताया कि ऑडिटोरियम भवन के फिनिशिंग का कार्य प्रगति पर है। कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगाजिलाधिकारी ने सभी लंबित पड़े निर्माण कार्यों के समय अवधि के अंतर्गत पूरा कर लिए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में यदि ठेकेदार के स्तर से कार्य की प्रगति धीमी है या कार्य की प्रगति संतोषजनक नहीं है तो उसके हैसियत प्रमाण पत्र को निरस्त किया जाए। निर्माण कार्यों को यथाशीघ्र पूरा किया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी मोहम्मद नासेह, श्रवण कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया व सभी संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी

दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…

आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति
आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति

हाटा, कुशीनगर। दो दिनों से हो रही भीषण बारिश और तेज आंधी ने हाटा…

बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण

खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking