News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: विभिन्न विन्दुओं पर डीएम की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 13, 2022  |  8:23 PM

599 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: विभिन्न विन्दुओं पर डीएम की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न WhatsApp

साखोपार/कुशीनगर। जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आइजीआरएस, सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की जमीन,आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड सत्यापन, स्वामित्व योजना, महिला हेल्प डेस्क, आदि के संदर्भ में समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

आपके लिए और..- बहादुरपुर में गूंजेगा हर-हर महादेव का जयघोष, तीन दिवसीय श्री...

उक्त बैठक में आईजीआरएस के संदर्भ में जिलाधिकारी ने उपस्थित समस्त उपजिलाधिकारीगण व अन्य संबंधित विभागाध्यक्ष जिन के स्तर पर आईजीआरएस के मामले डिफॉल्टर या लंबित श्रेणी में थे,उन्हें उन मामलों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया ।इस क्रम में उप जिलाधिकारी रत्निका श्रीवास्तव ने आइजीआरएस के संदर्भ में मार्किंग,विभाग के सापेक्ष लंबित मामलों व प्रतिशतता व आईजीआरएस के संदर्भ में जनपद की स्थिति इत्यादि को विस्तार से वर्णित किया। बैठक में 14 जून से 21 जून तक चलने वाले योगाभ्यास की तैयारी के संदर्भ में भी चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित नोडल अधिकारियों को इस क्रम में आवश्यक तैयारी हेतु निर्देशित किया।

जल जीवन मिशन के संदर्भ में भूमि की अनुपलब्धता या भूमि संबंधित विवाद के बारे में भी जिलाधिकारी महोदय ने रिपोर्ट ली,तथा संबंधित उप जिलाधिकारी गण को इसे जल्द से जल्द निस्तारित करने हेतु निर्देशित किया। वृद्धावस्था पेंशन में लंबित मामलों के संदर्भ में समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया गया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी को ईट भट्टों पर काम करने वाले बाल श्रमिक तथा बंधुआ मजदूरों के संदर्भ में संबंध उपजिलाधिकारीगणों की सहायता से चिन्हीकरण करने हेतु निर्देशित किया गया।

ग्राम पंचायत भवन और सामुदायिक शौचालय के निर्माण में कहीं कहीं आ रही समस्याओं के संदर्भ में जिला पंचायत राज अधिकारी से जिलाधिकारी ने रिपोर्ट लिया तथा मुद्दों के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित एसडीएम की मदद से निस्तारण करने हेतु कहा। जनपद में महिला हेल्प डेस्क फंक्शनल हो इसे सुनिश्चित करने का भी निर्देशजिलाधिकारी ने दिया।स्वामित्व योजना, पीएम सम्मान निधि आदि के बारे में भी बैठक में चर्चा हुई।

इसके साथ-साथ जनपद में 15 लाख लक्षित आयुष्मान कार्ड के बनने की प्रगति की रिपोर्ट जिलाधिकारी ने लिया तथा उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी के माध्यम से पात्र लोगों की सूची स्वास्थ्य विभाग को देने हेतु निर्देशित किया, जिससे उनका आयुष्मान कार्ड बनाया जा सके। इस अवसर पर समस्त उपजिलाधिकारी गण, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया, जिला पंचायत राज अधिकारी अभय यादव,समाज कल्याण अधिकारी विपिन पांडेय व सभी संबंधित विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
Kushinagar Officers CUG Number List: कुशीनगर के DM, SP, SDM और सभी थानों के मोबाइल नंबर, एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
Kushinagar Officers CUG Number List: कुशीनगर के DM, SP, SDM और सभी थानों के मोबाइल नंबर, एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी

कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): किसी भी आपातकालीन स्थिति, प्रशासनिक शिकायत या सरकारी कामकाज के…

Kushinagar BDO & Tehsildar CUG Number List: कुशीनगर के सभी 14 ब्लॉकों के BDO और तहसीलदारों के मोबाइल नंबर
Kushinagar BDO & Tehsildar CUG Number List: कुशीनगर के सभी 14 ब्लॉकों के BDO और तहसीलदारों के मोबाइल नंबर

कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): ग्रामीण विकास योजनाओं (जैसे आवास, शौचालय, मनरेगा, पेंशन) या जमीन…

UP Ganna Parchi Calendar 2026-27: घर बैठे मोबाइल से ऐसे देखें अपनी गन्ना पर्ची, सट्टा और भुगतान की स्थिति
UP Ganna Parchi Calendar 2026-27: घर बैठे मोबाइल से ऐसे देखें अपनी गन्ना पर्ची, सट्टा और भुगतान की स्थिति

कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): उत्तर प्रदेश में गन्ना पेराई सत्र 2026-27 शुरू हो चुका…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking