News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपदस्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 22, 2022  |  8:16 PM

453 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपदस्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न WhatsApp

कुशीनगर। जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपदस्तरीय अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय, जल जीवन मिशन हेतु भू उपलब्धता, पी एम किसान सम्मान निधि, नए आंगनवाड़ी भवनों की स्थिति, ई के वाय सी, आई जी आर एस मुद्दों पर समीक्षा की गईl जिलाधिकारी ने अपूर्ण पंचायत भवनों के पूर्ण होने की अवधि, सामुदायिक शौचालय के संबंध में डी पी आर ओ अभय यादव को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्य ससमय पूर्ण हो। जल जीवन मिशन के अंतर्गत प्लांट हेतु भू उपलब्धता की स्थिति, पेयजल कनेक्शनों की स्थिति के बारे में भी जिलाधिकारी ने निर्देश दिए ।

आपके लिए और..- कुशीनगर पुलिस की तीसरी आंख बना ड्रोन, अब आसमान से...

उन्होंने कहा जल जीवन मिशन की प्रगति के संदर्भ में संबंधित उप जिलाधिकारी भूमि की उपलब्धता के संदर्भ में स्वयं जाकर निरीक्षण करें। उप निदेशक कृषि आशीष कुमार से जिलाधिकारी ने किसानों का ई के वाई सी, पीएम किसान सम्मान निधि की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली तथा उन्हें निर्देशित किया कि कृषकों के सत्यापन हेतु कृषक मित्रों की सहायता ली जाए।आई जी आर एस के मुद्दे पर जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभाग जहां आईजीआरएस से संबंधित मामले पेंडिंग है उन्हें ससमय मामले के निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया तथा उन्होंने बताया कि इस क्रम में शिकायतकर्ता की फीडबैक काफी जरूरी है।

जिलाधिकारी ने कहा कि आई जी आर एस अधिकारी के कार्य का एक इंटरनल पार्ट है, अधिकारी गण नियमित रूप से रोज आई जी आर एस पोर्टल को चेक करें व उसका निस्तारण करें।नए आंगनवाड़ी केंद्र को ससमय पूर्ण किये जाने हेतु जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र राय को निर्देशित किया गया। विद्यालयों के कायाकल्प हेतु संबंधित अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया गया.

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी उपमा पांडेय, , समस्त उपजिलाधिकारीगण, समस्त खंड विकास अधिकारी तथा सभी जनपद स्तरीय अधिकारी गण मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
Kushinagar District Profile: कुशीनगर जिले का इतिहास, सभी 6 तहसीलें, 14 ब्लॉक, 7 विधानसभा सीटें और पिन कोड की पूरी लिस्ट
Kushinagar District Profile: कुशीनगर जिले का इतिहास, सभी 6 तहसीलें, 14 ब्लॉक, 7 विधानसभा सीटें और पिन कोड की पूरी लिस्ट

कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में स्थित कुशीनगर न केवल…

Kushinagar BDO & Tehsildar CUG Number List: कुशीनगर के सभी 14 ब्लॉकों के BDO और तहसीलदारों के मोबाइल नंबर
Kushinagar BDO & Tehsildar CUG Number List: कुशीनगर के सभी 14 ब्लॉकों के BDO और तहसीलदारों के मोबाइल नंबर

कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): ग्रामीण विकास योजनाओं (जैसे आवास, शौचालय, मनरेगा, पेंशन) या जमीन…

Gorakhpur & Kushinagar Roadways Bus Time Table 2026: गोरखपुर व कुशीनगर (पडरौना) से लखनऊ, वाराणसी, दिल्ली व प्रयागराज जाने वाली UPSRTC बसों की पूरी समय-सारणी
Gorakhpur & Kushinagar Roadways Bus Time Table 2026: गोरखपुर व कुशीनगर (पडरौना) से लखनऊ, वाराणसी, दिल्ली व प्रयागराज जाने वाली UPSRTC बसों की पूरी समय-सारणी

कुशीनगर / गोरखपुर (न्यूज अड्डा डेस्क): पूर्वांचल के यात्रियों के लिए उत्तर प्रदेश राज्य…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking