News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ आयोजित की गई बैठक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 4, 2022  |  3:58 PM

563 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ आयोजित की गई बैठक

कुशीनगर। अपर जिलाधिकारी/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी देवीदयाल वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ अर्हता तिथि 01-01-2023 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की तैयारी के सम्बन्ध में आवश्यक बैठक आयोजित की गई।

आपके लिए और..- गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

उक्त बैठक दैरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अर्हता तिथि 01-01-2023 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का आलेख्य प्रकाशन दिनांक 09-11-2022 को होना है, दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि दिनांक 08-12-2022तंक निर्धारित l उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने संक्षिप्त पुनरीक्षण की विभिन्न गतिविधियों के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि एकीकृत ड्रॉफ्ट इलेक्ट्रोल रूल का प्रकाशन दिनांक 09-11-2022को, दावा/आपत्तियां दायर करने की तिथि दिनांक 09-11-2022से 08-12-2022 तंक तथा विशेष अभियान के तहत दिनांक 12-11-2022 शनिवार, 20-11-2022 रविवार, दिनांक 26-11-2022 शनिवार, व 04-12-2022 रविवार को आयेजित की जाएगी। दावे /आपत्तियों का निस्तारण 26-12-2022 सोमवार को तथा अंतिम प्रकाशन दिनांक 05-01-2023 को किया जाएगा

अपर जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग की अपेक्षा की गयी।इस अवसर पर राजनैतिक दलों से मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के अयोध्या लाल श्रीवास्तव, भाजपा से केशवनाथ उपाध्याय, समाजवादी पार्टी से कैसर जमाल, कांग्रेस से अब्दुल हमीद, राष्ट्रीय लोकदल से रामभवन राव, एनसीपी से राजकिशोर कुशवाहा,बसपा से सुभाष भास्कर, सहित सहायक निर्वाचन अधिकारी भीम सिंह, व निर्वाचन कार्यालय के निर्मल सहित अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण

खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…

गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी
गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

खड्डा में तटबंधों पर बढ़ा दबाव, एसडीआरएफ मुस्तैद खड्डा, कुशीनगर। तीन दिनों से जारी…

नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…

खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई
खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई

खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking