News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ बैठक हुई सम्पन्न, सभी दलों के प्रतिनिधियों से बीएलए की नियुक्ति कर सूची उपलब्ध कराने का किया गया अनुरोध

Farendra Pandey

Reported By:

Nov 22, 2021  |  6:41 PM

530 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ बैठक हुई सम्पन्न, सभी दलों के प्रतिनिधियों से बीएलए की नियुक्ति कर सूची उपलब्ध कराने का किया गया अनुरोध WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । सोमवार को मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक आवश्यक बैठक अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा की अध्यक्षता में निर्वाचन कार्यालय में संपन्न हुई।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

बैठक दौरान अहर्ता तिथि 01 जनवरी 2022 के आधार पर जिस व्यक्ति की उम्र18 वर्ष पूर्ण हो रही है वह मतदाता सूची में फार्म 6 भरकर अपना नाम दर्ज करा सकते हैं,साथ ही इस बात पर भी चर्चा की गई जो व्यक्ति सामान्य रूप से जनपद में 6 माह से अधिक समय से निवास कर रहे है वह व्यक्ति भी अपना नाम दर्ज करा सकता है परंतु पूर्व के निवास स्थान से मतदाता सूची से नाम कटवा कर ही दर्ज करा पाएंगे।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अगला विशेष अभियान तिथि 27 नवंबर 2021 को निर्धारित है उन्होंने उक्त तिथि में राजनीतिक दलों से बीएलए की नियुक्ति कर सहयोग करने हेतु अनुरोध किया गया। बैठक दौरान युवा मतदाताओं एवं महिला मतदाताओं को नाम बढ़ाने पर जोर दिया गया ताकि जनपद का जेंडर रेशियों तथा मतदाता सूची पूर्ण हो सके ।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने अवगत कराया कि अभी तक जनपद में बसपा द्वारा ही बीएलए की सूची उपलब्ध कराई गई है, अन्य राजनीतिक दलों से भी बीएलए की सूची उपलब्ध कराने हेतु अनुरोध किया गया।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी से केशवनाथ उपाध्याय, कांग्रेस से आदित्य शाही, मा0क0पा0 से मोहन प्रसाद गौंड, समाजवादी पार्टी से राजीव यादव सहित,अयोध्या लाल धरिवास्तव, सहायक निर्वाचन अधिकारी भीम सिंह के साथ निर्वाचन कार्यालय के निर्मल कुमार व कार्यालय के अन्य अधिकारी व कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking