News Addaa WhatsApp Group Join करें

सेवरही पुलिस का बड़ा खुलासा: वैगनार कार समेत 4 शातिर चोर गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 22, 2026  |  6:49 PM

440 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सेवरही पुलिस का बड़ा खुलासा: वैगनार कार समेत 4 शातिर चोर गिरफ्तार

कुशीनगर। जिले के सेवरही थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से चोरी की नगदी, मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त वैगनार कार समेत अन्य सामान बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 22 अप्रैल 2026 को थाना सेवरही पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 83/2026 धारा 303(2), 317(2), 318(4) एवं 3(5) बीएनएस से संबंधित चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए पुलिस टीम ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से चोरी के 5550 रुपये, एक चोरी का मोबाइल, चार अन्य मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त कागज की गड्डी तथा एक वैगनार कार (रजि. नं. BR06AP3429) बरामद की गई।

आपके लिए और..- कर्ज नहीं चुकाया तो सील हुआ मकान, तहसीलदार के नेतृत्व...

पकड़े गए अभियुक्तों में रौशन कुमार साहनी, मनोज कुमार साहनी, रमेश साहनी और रवि पासवान शामिल हैं। सभी आरोपी बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के थाना केसरिया क्षेत्र के चांदपरसा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5550 रुपये नकद, कुल 5 मोबाइल फोन (जिसमें एक चोरी का मोबाइल शामिल), घटना में प्रयुक्त कागज की गड्डी और वारदात में इस्तेमाल की गई वैगनार कार बरामद की है।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अनिल कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक आकाश सिंह, उपनिरीक्षक मिथिलेश प्रजापति सहित कई पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की भी तलाश जारी है। जिले में अपराध के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नगर पंचायत अध्यक्ष व सहयोगी को महिला व उसके पति ने दिया धमकी मुकदमा दर्ज 
नगर पंचायत अध्यक्ष व सहयोगी को महिला व उसके पति ने दिया धमकी मुकदमा दर्ज 

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र नगर पंचायत सुकरौली राजनेति कश्यप व उनके सहयोगी सानू…

कर्ज नहीं चुकाया तो सील हुआ मकान, तहसीलदार के नेतृत्व में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
कर्ज नहीं चुकाया तो सील हुआ मकान, तहसीलदार के नेतृत्व में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। एसबीएफसी फाइनेंस लिमिटेड के बकाया ऋण से जुड़े मामले में प्रशासन ने…

दुष्कर्म के आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने 50 घंटे में दबोचा
दुष्कर्म के आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने 50 घंटे में दबोचा

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडिला बुजुर्ग स्थित रविदास नगर की महिला से दुष्कर्म…

चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी

कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking