News Addaa WhatsApp Group Join करें

25 हजार का इनामी गो-तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे, 2 साल से फरार आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने दबोचा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 22, 2026  |  6:46 PM

678 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
25 हजार का इनामी गो-तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे, 2 साल से फरार आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गैंगेस्टर एक्ट में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी और कुख्यात गोवंश तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले करीब दो वर्षों से फरार चल रहा था और पुलिस को लगातार चकमा दे रहा था।
जानकारी के अनुसार, जनपद कुशीनगर में वांछित अभियुक्तों व वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार को तमकुहीराज पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मु0अ0सं0 41/2024 धारा 3(1) उ0प्र0 समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम (गैंगेस्टर एक्ट) से संबंधित 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त फरजन पुत्र छोटे, निवासी ग्राम चमरौवा थाना शहजादनगर जनपद रामपुर (उ.प्र.) को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त फरजन पर पहले से ही गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा उसके खिलाफ मु0अ0सं0 140/2023 धारा 3/5ए/5बी गोवध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत भी मामला तमकुहीराज थाने में दर्ज है।

आपके लिए और..- पेड़ से लटकता मिला था युवक का शव, आरोपी गिरफ्तार...

इस सफल कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय के नेतृत्व में उप निरीक्षक मृत्युंजय सिंह (चौकी प्रभारी डीबनी बंजारवा), आरक्षी शिवबदन यादव व आरक्षी जयनंद यादव की अहम भूमिका रही, जिसकी विभाग में सराहना की जा रही है।

क्या बोले प्रभारी निरीक्षक.!

प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त गोवंश तस्करी गैंग का सक्रिय सदस्य है और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। वह करीब दो वर्षों से फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व तकनीकी माध्यमों का सहारा लिया, जिसके आधार पर उसे पकड़ने में सफलता मिली।
पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डीजे बंद कराने की कार्रवाई पहले होती तो मुकदमे की नौबत नहीं आती : प्रतीक बरनवाल
डीजे बंद कराने की कार्रवाई पहले होती तो मुकदमे की नौबत नहीं आती : प्रतीक बरनवाल

हाटा, कुशीनगर। डोल मेला में डीजे बजाने को लेकर हाटा कोतवाली में कुछ संचालकों…

पेड़ से लटकता मिला था युवक का शव, आरोपी गिरफ्तार परिजनों के आरोप पर दर्ज हुआ था मुकदमा,
पेड़ से लटकता मिला था युवक का शव, आरोपी गिरफ्तार परिजनों के आरोप पर दर्ज हुआ था मुकदमा,

कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र के परसौनी भटवलिया गांव के एक टोले में गत 25…

शिक्षक जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम में जा रहे डा संजयन त्रिपाठी का हुआ स्वागत 
शिक्षक जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम में जा रहे डा संजयन त्रिपाठी का हुआ स्वागत 

हाटा कुशीनगर । शिक्षक एम एल सी चुनाव हेतु कुशीनगर में आयोजित शिक्षक जनसंपर्क…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking