News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: सदस्य विधान परिषद/विशेषाधिकार समिति के साथ जनपद स्तरीय अधिकारियों की बैठक सम्पन्न

Farendra Pandey

Reported By:

Jul 24, 2021  |  4:54 PM

676 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सदस्य विधान परिषद/विशेषाधिकार समिति के साथ जनपद स्तरीय अधिकारियों की बैठक सम्पन्न
  • समिति द्वारा जनपद स्तरीय अधिकारियों को आपसी ताल मेल से कार्य करने की दी गई नसीहत

कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। शनिवार को विधान परिषद की विशेषाधिकार समिति का जनपद कुशीनगर कलक्ट्रेट में आगमन हुआ। समिति के माननीय सभापति विजय बहादुर पाठक व सदस्यों द्वारा सर्वप्रथम कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ उनकी प्रश्नगत बैठक सम्पन्न हुई।

आज की हॉट खबर- मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

बैठक की अध्यक्षता मा0 सभापति विजय बहादुर पाठक ने की। सदस्य विधान परिषद/सभापति विशेषाधिकार समिति विजय बहादुर पाठक ने अधिकारियो से कहा कि जनप्रतिनिधिगणो का उचित अभिवादन करे तथा यथोचित शिष्टाचार के साथ फोन रिसीव करते हुए उनकी बातो को सुने उनके पत्रों को संज्ञान में ले तथा शिकायतों पर नियमसंगत कार्यवाही करें एवं उन्हें अवगत भी करावें।
इस अवसर पर उन्होने कहा कि अधिकारी गण प्रत्येक माह जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर अपने विभागीय योजनाओ के क्रियान्वन के सम्बंध में अवगत करायें तथा जनप्रतिनिधियों के पत्रों का पंजिका में अंकन करते हुए कृत कार्यवाही से ससमय उन्हें अवगत भी कराया जाये। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की विशेष मंशा है कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को ठीक किया जाए।

जिलाधिकारी एस राज लिंगम ने विशेषाधिकार समिति का धन्यवाद किया एवं आश्वस्त किया कि जो दिशा निर्देश हैं उसको पूर्ण कराया जाएगा।

इस अवसर पर विशेषाधिकार समिति के सदस्य व सदस्य विधान परिषद ध्रुव कुमार त्रिपाठी, संतोष कुमार व दो अन्य सदस्य ऑन लाइन भी जुड़े हुए थे। इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम, पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल, मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अनुज मलिक,अपर जिलाधिकारी विंध्यवासिनी राय,एवं विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…

रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी युवक रघुवर की हुई मौत  खड्डा,…

मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया
मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…

खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking