News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: जिला सतर्कता एवं मानिटरिंग समिति की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 20, 2022  |  6:50 PM

434 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जिला सतर्कता एवं मानिटरिंग समिति की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न

कुशीनगर। जनपद में वृद्धा आश्रम की स्थिति तथा अनुसूचित जाति/ जनजाति अत्याचार /उत्पीड़न आर्थिक सहायता के संबंध में जिला सतर्कता एवं मानिटरिंग समिति की बैठक जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।बैठक में जिलाधिकारी ने कसया अवस्थित वृद्धाश्रम की अद्यतन स्थिति जानी तथा वहां उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं के बारे में भी रिपोर्ट लिया।

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

इस क्रम में वृद्धा आश्रम में खाने का मेनू, चिकित्सा सुविधा, रहने की व्यवस्था, ठंड हेतु कंबल व स्वेटर का वितरण, अलाव इत्यादि के बारे में जानकारी ली।विदित हो कि कसया स्थित वृद्धाश्रम में वर्तमान में 23 वृद्ध महिलाएं तथा 29 वृद्ध पुरुष निवास कर रहे हैं। इसकी क्षमता 150 लोगों की है।इस क्रम में जिलाधिकारी ने इनके खाने के मेन्यू में पौष्टिक व स्वादिष्ट चीजों को शामिल करने, वृद्धजनों को चिकित्सा सुविधा, ठंड की पर्याप्त व्यवस्था हेतु कंबल, स्वेटर इत्यादि के वितरण की व्यवस्था, मनोरंजन हेतु टीवी व अन्य प्रकार की गतिविधियों के संचालन के भी निर्देश दिए गए।अनुसूचित जाति /जनजाति अत्याचार /उत्पीड़न आर्थिक सहायता के संबंध में जिलाधिकारी ने सभी लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण हेतु तथा लंबित आर्थिक सहायता के शीघ्र भुगतान हेतु जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन पांडेय को निर्देशित किया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, उपायुक्त मनरेगा राकेश कुमार,उपायुक्त राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन आर एस गौतम व संबंधित उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking