News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: वैश्विक सनातन आध्यात्मिक योग शिक्षा संस्थान एवं गौ सेवा केंद्र की बैठक आयोजित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 21, 2023  |  8:05 PM

81 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: वैश्विक सनातन आध्यात्मिक योग शिक्षा संस्थान एवं गौ सेवा केंद्र की बैठक आयोजित

कसया/कुशीनगर। डॉ आशुतोष तिवारी, थानाध्यक्ष कसया की पहल पर श्री राधा कृष्ण सिसवा मठ के प्रांगण में मंहत महन्थ शिव शरण दास के नेतृत्व में वैश्विक सनातन आध्यात्मिक योग शिक्षा संस्थान एवं गौ सेवा केंद्र बैठक हुई। जिसमें कई बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

बैठक में सिसवा मठ परिसर, सनातन संस्कृति के संरक्षण और शिक्षा के प्रचार प्रसार हेतु शिक्षण संस्थान की स्थापना पर विचार-विमर्श किया गया।इस अवसर पर आयोजित बैठक को ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय संस्था से कु स्मिता दीदी,थानाध्यक्ष कसया डा आशुतोष तिवारी, जिला संघचालक डॉ चंद्रशेखर सिंह, डॉ कालिंदी त्रिपाठी, श्री देवेन्द्र सिंह और डॉ सी बी सिंह ने संबोधित किया तथा अपने विचार रखें। आज की बैठक में प्रबुद्धजनों की एक एडहॉक समिति के गठन पर सहमति बनी जो प्रस्तावित संस्था की रूपरेखा और कार्यकारिणी के स्वरूप का निर्धारण करेगी।

इसी समिति की देखरेख व निर्देशन में प्रस्तावित शिक्षण संस्थान के निर्माण का कार्य प्रारंभ होगा।संस्था की स्थापना हेतु फंड जुटाने और प्रशासन व्यवस्था पर भी बैठक में विस्तार से चर्चा की गई। डॉ आशुतोष तिवारी ने बताया कि समिति का गठन एक सप्ताह के अंदर आपस में विचार-विमर्श करके किया जाएगा।इस निमित्त अगली बैठक शीघ्र ही एक दो दिन के अंदर की जाएगी।आज की बैठक में डॉ निगम मौर्य, श्री मंकेश राय, एस के त्रिपाठी ,आशुतोष तिवारी समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking