News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आई0 जी0 आर0 एस0 की बैठक सम्पन्न

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 14, 2023  |  6:45 PM

421 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आई0 जी0 आर0 एस0 की बैठक सम्पन्न

कुशीनगर। जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आई0 जी0 आर0 एस0 की बैठक सम्पन्न की गई।उक्त बैठक में विभागवार, तहसीलवार, विकास खंड वार आई0 जी0 आर0 एस0 पर आई शिकायतों की समीक्षा की गई। इस क्रम में लम्बित शिकायतों के कारण तथा उसके युक्तियुक्त निस्तारण के निर्देश जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारीगणों को दिए।

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

जिलाधिकारी ने पुलिस और राजस्व की टीम बनाकर अभियान के रूप में उक्त पोर्टल पर आई शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि विवादित दोनों पक्षों को बुलाकर समस्याओं का निस्तारण पुलिस और राजस्व टीम के सामने किया जाए। पुनरावृत आवेदन पर भी कार्य करने हेतु निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण के क्रम में आख्या के रूप में जबाब भविष्य काल में नहीं हो।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक उपमा पांडेय, समस्त उपजिलाधिकारीगण, तथा जनपदस्तरीय अधिकारीगणों की मौजूदगी रही।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking