News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की बैठक संपन्न

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 6, 2023  |  8:16 PM

541 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की बैठक संपन्न

कुशीनगर। जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सिल्ट सफाई,जल जीवन मिशन, राष्ट्रीय भूजल संरक्षण मिशन, नलकूप, राष्ट्रीय औद्योनिक मिशन, लघु सिंचाई विभाग संबंधित आवश्यक बैठक आहूत की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने लघु सिंचाई के संदर्भ में बोरिंग हेतु किसानों के चयन का आधार, बिजली कनेक्शन आदि की जानकारी ली।

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

इस संदर्भ में परियोजना निदेशक को स्थलीय निरीक्षण हेतु निर्देशित किया गया तथा जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी को इस संदर्भ में वास्तविक स्थिति जानने हेतु विकास खंडों में सचिव के माध्यम से जांच कराए जाने हेतु कहा गया। बैठक में राजकीय नलकूपों के संचालन के संदर्भ में भी चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि जहां-जहां मोटर खराब हुए हैं उनकी सूचना निकाली जाए व इस संदर्भ में जांच की जाए तथा संबंधित मोटर की मरम्मत कराई जाए। गेंद सिंह गन्ना प्रजनन व अनुसंधान केंद्र के संदर्भ में जिलाधिकारी ने परियोजना निदेशक को निर्देशित किया कि अनुसंधान केंद्र में ड्रेनेज की महत्वपूर्ण समस्या के मुद्दे को निस्तारित किया जाए।

जिला औद्योनिक मिशन के तहत जिलाधिकारी ने जिला उद्यान अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि किसानों के बीच जाएं व जनपद में ड्रैगन फ्रूट, स्ट्राबेरी और अन्य विभिन्न फल व सब्जी जो किसानों की आय बढ़ा सकें, के संबंध में जागरूकता का प्रसार करें। इस संदर्भ में वर्कशॉप का भी आयोजन किया जाए। अधिकारियों द्वारा क्षेत्र भ्रमण किया जाए और जनपद कुशीनगर के पोटेंशियल को बढ़ाया जाए। इस अवसर पर परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी श्रवण कुमार सिंह व सभी संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking