Wednesday, 18 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • ट्रक किया बरामद• फर्जी रिकवरी का खेल! क्रेन से उठा लेते थे ट्रक, फिर पुर्जे बेचकर कमाते थे लाखों; कप्तानगंज पुलिस ने आयशर ट्रक किया बरामद वारदात में इस्तेमाल क्रेटा कार और क्रेन सीज• सेवरही में चोरों का तांडव! घर में घुसकर लाखों के जेवरात उड़ाए, बुजुर्ग महिला की नाक से जबरन खींच ली खुंटली लगातार हो रही चोरियों से पुलिस गश्त पर उठे सवाल• पुलिस अधीक्षक ने डायल 112 वाहन से बाइक सवार को ठोकर के मामले में तैनात पुलिसकर्मियों को किया लाईन हाजिर• Kushinagar District Profile: कुशीनगर जिले का इतिहास, सभी 6 तहसीलें, 14 ब्लॉक, 7 विधानसभा सीटें और पिन कोड की पूरी लिस्ट

कुशीनगर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की बैठक संपन्न

न्यूज अड्डा डेस्क
Jan 6, 2023, 8:16 PM IST • 634 Views

कुशीनगर। जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सिल्ट सफाई,जल जीवन मिशन, राष्ट्रीय भूजल संरक्षण मिशन, नलकूप, राष्ट्रीय औद्योनिक मिशन, लघु सिंचाई विभाग संबंधित आवश्यक बैठक आहूत की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने लघु सिंचाई के संदर्भ में बोरिंग हेतु किसानों के चयन का आधार, बिजली कनेक्शन आदि की जानकारी ली।

इस संदर्भ में परियोजना निदेशक को स्थलीय निरीक्षण हेतु निर्देशित किया गया तथा जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी को इस संदर्भ में वास्तविक स्थिति जानने हेतु विकास खंडों में सचिव के माध्यम से जांच कराए जाने हेतु कहा गया। बैठक में राजकीय नलकूपों के संचालन के संदर्भ में भी चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि जहां-जहां मोटर खराब हुए हैं उनकी सूचना निकाली जाए व इस संदर्भ में जांच की जाए तथा संबंधित मोटर की मरम्मत कराई जाए। गेंद सिंह गन्ना प्रजनन व अनुसंधान केंद्र के संदर्भ में जिलाधिकारी ने परियोजना निदेशक को निर्देशित किया कि अनुसंधान केंद्र में ड्रेनेज की महत्वपूर्ण समस्या के मुद्दे को निस्तारित किया जाए।

जिला औद्योनिक मिशन के तहत जिलाधिकारी ने जिला उद्यान अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि किसानों के बीच जाएं व जनपद में ड्रैगन फ्रूट, स्ट्राबेरी और अन्य विभिन्न फल व सब्जी जो किसानों की आय बढ़ा सकें, के संबंध में जागरूकता का प्रसार करें। इस संदर्भ में वर्कशॉप का भी आयोजन किया जाए। अधिकारियों द्वारा क्षेत्र भ्रमण किया जाए और जनपद कुशीनगर के पोटेंशियल को बढ़ाया जाए। इस अवसर पर परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी श्रवण कुमार सिंह व सभी संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

टैग्स: #पड़रौना
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi