News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: पीस कमेटी की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 23, 2023  |  6:51 PM

11 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पीस कमेटी की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न
  • त्यौहार के मद्देनजर साफ -सफाई, विद्युत आपूर्ति सहित सभी व्यवस्थाओं हेतु दिए निर्देश l
  • शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने में जनपदवासियों से की गई सहयोग की अपेक्षा

कुशीनगर। जनपद में आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत आवश्यक बैठक जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता व पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल की उपस्थिति में सभी सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेट के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न की गई।

आज की हॉट खबर- पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क...

उक्त बैठक में आगामी त्यौहार ईदुज्जुहा (बकरीद) के मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिए गए। उपरोक्त त्योहार के दृष्टिगत नगर निकायों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई, फागिंग, चूना छिड़काव, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था तथा पथ प्रकाश की व्यवस्था को सुनिश्चित किए जाने के निर्देश भी जिलाधिकारी द्वारा दिए गए। इसी क्रम में उपरोक्त त्योहार के दृष्टिगत जनपद में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा प्रदान किए गए।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल द्वारा सोशल मीडिया द्वारा अफवाहों पर ध्यान न दिए जाने की बात कही गई तथा प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न किये जाने एवं पूर्व से निर्धारित स्थल पर ही किये जाने का निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग पूर्व से निर्धारित स्थलों पर ही किये जायेंगे। किसी प्रकार की नई परम्परा की शुरुआत नही की जाएगी। सभी ईदगाहों व मस्जिदो पर पुलिस की व्यवस्था चॉक चौबंद रहेगी। कुर्बानी के दौरान अवशेषों/अपशिष्ट के सम्बन्ध में भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। अपर जिलाधिकारी देवीदयाल वर्मा ने कहा कि बकरीद की नमाज प्रातः 8.00 बजे होगी, जिसके मद्देनजर साफ -सफाई की व्यवस्था ईओ/डीपीआरओ को सुनिश्चित किये जाने का निर्देश दिए गए,तथा प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न हो इसके लिए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को जिम्मेदारी दी गई।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह , अपर जिलाधिकारी न्यायिक उपमा पांडेय सहित उप जिलाधिकारी व सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking