कुशीनगर। सड़क सुरक्षा समिति व जिला परिवहन यान सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। उक्त बैठक में दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों , सड़क सुरक्षा के नियमों, आदि के संदर्भ में समीक्षा हुई।
इस क्रम में जनपद कुशीनगर के ब्लैक स्पॉट क्षेत्र में जोल्हीनिया, भैंसहा, भरकुलवा, फाजिलनगर, रजबटिया, सलेमगढ़ इत्यादि क्षेत्रों की चर्चा हुई। ये दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र हैं जहां अक्सर सड़क दुर्घटनाएं हो जाए करती हैं। इनके संबंध में सुरक्षा हेतु क्या कार्यवाही हुई है, साइन बोर्ड लगाया गया है या नहीं, कोई बाधा तो नहीं है की रिपोर्ट जिलाधिकारी महोदय द्वारा ली गई ।
यातायात दुर्घटनाओं के संबंध में यातायात विभाग द्वारा जानकारी दी गई। वर्ष 2021 में 612 सड़क दुर्घटनाओं में 369 की मौत और 345 घायल हो गए। वर्ष 2022 के आंकड़ों के अनुसार 285 सड़क दुर्घटनाओं में 168 की मौत और 173 घायल हुए हैं। जिलाधिकारी महोदय ने दुर्घटनाओं के कारण को जाना जिसमें से ज्यादातर मानवीय गलती के संदर्भ में दुर्घटना हुई थी। यथा- रफ्तार में वाहन चलाना, बिना हेलमेट वाहन चलाना, शराब पीकर वाहन चलाना आदि जिलाधिकारी महोदय ने स्पीड ब्रेकर को मार्क करने का सुझाव दिया जिससे कि लोगों को दूर से जानकारी हो सके।
उक्त बैठक में स्कूली वाहनों के फिटनेस के संदर्भ में भी जिलाधिकारी महोदय ने पूछताछ की। उन्होंने कहा की स्कूली वाहनों के फिटनेस संदर्भ में अभिभावकों को भी जानकारी होनी चाहिए। विद्यालय द्वारा इस संदर्भ में नोडल टीचर नियुक्त किये जायें, ड्राइवर के चरित्र सत्यापन होना चाहिए । इस क्रम में विभिन्न विभागों द्वारा सड़क सुरक्षा के संदर्भ में की गई कार्रवाई की भी चर्चा हुई।
इस अवसर पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मोहम्मद अजीम, अधिशासी अधिकारी पडरौना, नगर पालिका परिषद चेयरमैन विनय जायसवाल, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग हेमराज सिंह, जिला सूचना अधिकारी कृष्ण कुमार व संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…