News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: सेवायोजन एवं रोजगार आयोग की गठित जनपद स्तरीय समिति की बैठक संपन्न

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 9, 2023  |  3:53 PM

54 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सेवायोजन एवं रोजगार आयोग की गठित जनपद स्तरीय समिति की बैठक संपन्न WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। उ०प्र० कामगार और श्रमिक ( सेवायोजन एवं रोजगार) आयोग की गठित जनपद स्तरीय समिति की बैठक आज जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में की गयी ।

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

बैठक दौरान उ०प्र०, सरकार द्वारा संचालित सेवामित्र पोर्टल के सम्बन्ध में सेवायोजन विभाग द्वारा आयोजित 01 अक्टूबर, 2023 से 15 अक्टूबर, 2023 तक सेवामित्र जागरूकता पखवाडा ” आयोजन के सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा जिला सेवायोजन अधिकारी को निर्देशित किया गया कि सेवामित्र पोर्टल पर सेवाप्रदाताओं एवं कुशल कामगारों का अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन कराया जाय तथा सरकारी कार्यालयों में मेंटेनेंस का कार्य सेवामित्र पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं से ही कराया जाय।

जिलाधिकारी ने सेवायोजन अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद के आई०टी०आई० संस्थानों एवं उoप्रo, कौशल विकास मिशन केन्द्र से प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों का पंजीयन कुशल कामगार के रूप में कराया जाय, जिससे उनकों सेवा प्रदाताओं द्वारा स्थानीय स्तर पर ही रोजगार उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने सेवामित्र पोर्टल के प्रचार-प्रसार समाचार पत्रों, सोशल मीडिया, बैनर – पम्फलेट इत्यादि के माध्यम से कराया जाने तथा एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन कर जनपद के बेरोजगार अभ्यर्थियों को अधिक से अधिक संख्या में रोजगार उपलब्ध कराया जाय।
जिला रोजगार सहायता अधिकारी ने बताया कि “सेवा मित्र” – दैनिक जीवन में उपयोगी सेवाएं अब एक ही पोर्टल/मोबाइल एप अथवा दूरभाष नम्बर 155330 के माध्यम से।

उक्त बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, जिला विकास अधिकारी , परियोजना अधिकरी डूडा, जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन, सहायक श्रमायुक्त, उपायुक्त उद्योग,अपर जिला सूचना अधिकारी एवं समिति के अन्य सभी सदस्य उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking