News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: उद्योग बंधु, श्रम बंधु व व्यापार बंधुओं की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 21, 2022  |  7:38 PM

522 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: उद्योग बंधु, श्रम बंधु व व्यापार बंधुओं की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई

कुशीनगर।जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में उद्योग बंधु, श्रम बंधु व व्यापार बंधुओं की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई ।

उद्योग बंधु की बैठक में सर्वप्रथम पिछले कार्य वृत्ति व अनुपालन स्थिति जानी गयी। जिलाधिकारी उद्यमियों की समस्याओं से अवगत हुए व संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने वैसे उद्यमी जिनके ऋण बैंक से स्वीकृत नहीं हो पाए हैं उसके संदर्भ में यह निर्देश दिया कि उपायुक्त उद्योग के स्तर से आवेदनकर्ता की पात्रता व सभी संबंधित औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद उसे बैंक को अग्रसारित किया जाए। अग्रसारित होने के बाद यह सुनिश्चित किया जाए कि एक भी आवेदन अस्वीकृत ना हो। सभी संबंधित लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण हेतु भी जिलाधिकारी ने निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने वैसे बैंकों की सूची प्रस्तुत करने को कहा जिन के स्तर से ऋण स्वीकृति के आवेदन लंबित हैं।उद्योग बंधु की बैठक में एक जनपद एक उत्पाद योजना की प्रगति भी जानी गयी तथा जिलाधिकारी ने उद्यमियों को प्रोत्साहित भी किया। उन्होनें कहा कि ओ डी ओ पी के तहत ऋण में सरकार द्वारा 25% सब्सिडी प्रदान की जाती है।

इस क्रम में जिलाधिकारी ने बैठक में आए कुछ इन्वेस्टर्स से भी बातचीत की जिसमें ग्लास उद्योग,एथेनॉल प्लांट, केला के रेशा उत्पाद से संबंधित उद्यमी महत्वपूर्ण थे। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद कुशीनगर में उद्योग की काफी संभावनाएं हैं। उद्यमियों के लिए यहां एक सुनहरा अवसर है। उन्होंने उपायुक्त उद्योग को ऐसे लोगों की सूची तैयार करने को कहा जो जनपद में इन्वेस्ट करना चाहते हैं। उन्होंने कहा यह ध्यान रहे कि स्थानीय उत्पाद को भी प्रोत्साहित किया जाए।

जिला श्रम बंधु की बैठक में श्रम आयुक्त विजय यादव द्वारा क्षेत्र में औद्योगिक शांति की स्थिति बताई गई तथा सरकार द्वारा श्रमिकों के कल्याणकारी योजनाओं के तहत चल रही योजनाओं की अधिकतम प्रगति के बारे में बताया गया। जनपद में चिन्हित बंधुआ श्रम की स्थिति तथा बाल श्रमिकों की स्थिति के बारे में भी बताया गया।राज्य कर विभाग कुशीनगर के संदर्भ में व्यापार बंधुओं की बैठक में व्यापारियों की समस्याओं को सुना गया तथा उसके उचित निस्तारण हेतु आश्वस्त किया गया। इस क्रम में व्यापारियों के साथ बैठक में जिलाधिकारी ने संभावित कुशीनगर महोत्सव के लिए व्यापारी बंधुओं से सहयोग की अपेक्षा की। व्यापारी बंधुओं ने अपेक्षित सहयोग का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, उपायुक्त उद्योग सतीश कुमार, श्रम आयुक्त विजय यादव वाणिज्य कर विभाग से डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर व असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर सुनील कुमार उपस्थित थे।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking