News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: गणतंत्र दिवस के आयोजन से सम्बंधित बैठक हुई आयोजित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 18, 2023  |  6:40 PM

315 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: गणतंत्र दिवस के आयोजन से सम्बंधित बैठक हुई आयोजित

कुशीनगर। आगामी 26 जनवरी 2023 को जनपद में गणतंत्र दिवस समारोह परम्परागत एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाये जाने के संबंध में तैयारी बैठक उप जिलाधिकारी न्यायिक सीएल सोनकर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में उप जिलाधिकारी ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर निर्धारित कार्यक्रमों/आयोजनों के संयोजन एवं समीक्षा हेतु सम्बंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

गणतंत्र दिवस समारोह के कार्यक्रम में सभी धार्मिक स्थलों मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा में प्रार्थना सभा, प्रभात फेरी, महापुरूषों की प्रतिमाओं पर माल्यापर्ण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल-कूद, वृक्षारोपण सहित अन्य विविध कार्यक्रम शामिल किये गये है। उप जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अपने कार्यालय में साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ-साथ विशेष रूप से महापुरूषों के प्रतिमाओं की रंगाई पुताई एवं साफ-सफाई करा ली जाए।

उप जिलाधिकारी ने गणतंत्र दिवस समारोह मनाये जाने हेतु कार्यक्रम की रूप रेखा पर जनपद स्तरीय अधिकारियों एवं उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ चर्चा करते हुए गणतत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन से सम्बंधित जिम्मेदारी एवं उत्तरदायित्व सुनिश्चित करते हुए कहा कि जिन अधिकारियों को गणतंत्र दिवस कार्यक्रमों मे दायित्व सौपे जा रहें, वे अधिकारी व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रह कर कार्यक्रमों को सफल बनाना सुनिश्चित करेगें।उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रातः 06. बजे सभी धार्मिक स्थलों पर प्राथना सभा,ततपश्चात प्रभात , 08ः30 बजे सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वजारोहण, ततपशचात वृक्षारोपण, 09ः00 बजे से पुलिस लाइन में परेड, 10 बजे जनपद के सभी विद्यालयों में ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, 11.00 बजे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों /आश्रितों को सम्मानित , 02.00 बजे जनपद में महापुरूषों की प्रतिमाओं /स्मारकों का माल्यार्पण किया जाएगा।उप जिलाधिकारी ने कार्यक्रमों को गौरवशाली बनाने हेतु सम्बंधित अधिकारियों, एवं स्वंय सेवी संगठनों से अपील की है।

इस अवसर पर जिला सैनिक एवं पुनर्वास कल्याण अधिकारी आलोक सक्सेना, श्रमायुक्त, तहसीलदार पड़रौना, खडडा, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी, अधि0 अभि0 बाढ़ खण्ड, जिला कार्यक्रम अधिकारी, सहित अन्य समस्त सम्बंधित अधिकारीगण आदि उपस्थित रहें।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking