News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: जनप्रतिनिधिगणों के साथ बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक संपन्न

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 14, 2022  |  6:52 PM

309 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जनप्रतिनिधिगणों के साथ बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक संपन्न

कुशीनगर। जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधिगणों के साथ बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न की गई। जनपद स्तरीय अधिकारी व जनप्रतिनिधिगणों की बैठक प्रत्येक महीने के द्वितीय बुधवार को आयोजित की जाती है। इस क्रम में जनप्रतिनिधिगणों द्वारा अपने क्षेत्र की समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया जाता है।इस क्रम में सर्वप्रथम बैठक में पिछली कार्य वृत्ति के निस्तारण की चर्चा हुई। जनप्रतिनिधियों द्वारा पिछली बैठक में उठाए गए प्रश्नों में विद्युत विभाग से संबंधित प्रश्नों का उत्तर देते हुए अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में जनपद में ग्रामीण क्षेत्रों में औसतन 17 घंटे विद्युत की आपूर्ति दी जा रही है। आपातकालीन कटौती को छोड़कर शेड्यूल के अनुसार प्राप्त विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है, तथा पूर्व में प्रतिदिन चार अदद ट्रांसफार्मर के सापेक्ष वर्तमान में 10 से अधिक ट्रांसफार्मर की मरम्मत की जा रही है जिससे 48 घंटे से अधिक समय की क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर को परिवर्तन करने की लंबित संख्या शून्य है।गन्ना शोध संस्थान सेवरही में पानी की टंकी के मोटर के जल जाने की समस्याओं को लेकर जिला गन्ना अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि नए नलकूप का प्राक्कलन तैयार करा लिया गया है जिस पर बजट की मांग की गई है। विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा फोन ना उठाए जाने की समस्या के संदर्भ में अधीक्षण अभियंता विद्युत ने बताया कि समस्त अधिकारियों को प्रत्येक कॉल को उठाने अथवा कॉल बैक करने हेतु कड़े निर्देश दिए गए हैं। ऐसी शिकायत पर एक अवर अभियंता पर निलंबन की कार्यवाही भी की जा रही है।जर्जर सड़क की समस्याओं पर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि कुछ स्थलों पर कार्य प्रगति पर है तथा कुछ जगह कार्य पूर्ण करा दिए गए हैं ।

पिछले कार्यवृति पर चर्चा उपरांत जनप्रतिनिधिगणों ने वर्तमान समस्याओं से जिलाधिकारी व जनपद स्तरीय अधिकारी गणों को अवगत कराया। इस क्रम में कप्तानगंज गन्ना बिल भुगतान, सड़कों की समस्या, ड्रेन समस्या, पानी की टंकी से सप्लाई बाधित होने की समस्या, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की जर्जर स्थिति, ट्रांसफार्मर बदलने की समस्या, विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा वसूली का आरोप, जर्जर तार बदले जाने की सूचना उपलब्ध करवाना, बोरिंग आदि की समस्याएं उठाई गई।जिलाधिकारी ने समस्त उपस्थित अधिकारीगणों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याओं को प्राथमिकता से लें, उनका ससमय निस्तारण कराएं, उनके द्वारा किए गए फोन को गंभीरता से लें, निर्धारित समयावधि में जांच कराएं व पाक्षिक समीक्षा करें ।उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उठाए गए सभी विन्दुओं का समयबद्ध निस्तारण किया जाएगा।इस अवसर पर विधायक खड्डा विवेकानंद पांडेय, विधायक रामकोला विनय गौड़, विधायक पडरौना मनीष जायसवाल, विधायक फाजिलनगर सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, विधायक तमकुही राज असीम राय, सांसद देवरिया प्रतिनिधि राधेश्याम पांडेय, जनप्रतिनिधि सुधीर राव, मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया, परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी, डीसी मनरेगा राकेश कुमार, जिला पंचायती राज अधिकारी अभय यादव समेत समस्त संबंधित विभागों के विभागाध्यक्ष व अधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking