News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: मेगा कैम्प का हुआ आयोजन

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Feb 14, 2023  |  7:54 PM

558 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: मेगा कैम्प का हुआ आयोजन

कुशीनगर। नगरपालिका के वार्ड सिद्धार्थनगर मल्लूडीह में मंगलवार को सरकार से मिलने वाली जनकल्याणकारी योजनाओं लाभ देने के लिए दो दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया।इस दौरान आवास,पेंशन,राशन कार्ड सहित अन्य लाभार्थियों की भारी भीड़ उमड़ी।

आज की हॉट खबर- सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर दो का हुआ निस्तारण 

कैंप का समापन करते हुए अधिशासी अधिकारी प्रेम शंकर गुप्त ने कहा की सरकार की मंशा है की सरकार से मिलने वाली जनकल्याण कारी योजनाओं का लाभ आसानी से जरूरतमंदों तक पहुंचे।इसी के दृष्टिगत दो दिन तक चलने वाले इस कैंप का आयोजन किया गया है कहा की आए सभी आवेदनों को संबंधित विभागों को भेजकर लाभ पहुंचाया जाएगा।लिपिक श्रवण तिवारी ने बताया की वृद्धा,निराश्रित महिला तथा दिब्यांग पेंशन के लिए 48,आयुष्मान कार्ड के लिए 17,प्रधानमंत्री आवास शहरी के लिए 100, पीएम स्वनिधि योजना के लिए 6 तथा राशन कार्ड में नाम जोड़ने व नया बनाने के लिए कुल 150 आवेदन कैंप में आए।

डूडा के जेई अजीत कश्यप,अखिलेश प्रजापति,मयंक राय,आयुष्मान मित्र बंदना कुशवाहा, साकेत गोविंद राव,ओमप्रकाश यादव,रुस्तम अंसारी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर
खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…

हाटा के करजहां घाट पर बनेगा लघु सेतु, निर्माण हेतु ₹69.5 लाख की स्वीकृति
हाटा के करजहां घाट पर बनेगा लघु सेतु, निर्माण हेतु ₹69.5 लाख की स्वीकृति

हाटा कुशीनगर । हाटा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है।हाटा…

सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर दो का हुआ निस्तारण 
सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर दो का हुआ निस्तारण 

हाटा कुशीनगर । सोमवार को स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह…

नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-

कसया, कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking