News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: “मेगा क्रेडिट कैम्प” कार्यक्रम का मुख्यमंत्री ने किया शुभारम्भ, जिले में भी हुआ टेलीकास्ट

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 27, 2023  |  6:59 PM

14 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: “मेगा क्रेडिट कैम्प” कार्यक्रम का मुख्यमंत्री ने किया शुभारम्भ, जिले में भी हुआ टेलीकास्ट

कुशीनगर। आज अन्तर्राष्ट्रीय MSME दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री उ0 प्र0 शासन के कर कमलों से लखनऊ मे “मेगा क्रेडिट कैम्प” कार्यक्रम का शुभारम्भ दोपहर 12.00 बजे किया गया। उपायुक्त उद्योग सतीश कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार तत्समय ही जनपद स्तर पर भी ‘क्रेडिट कैम्प” का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार, कुशीनगर में कराया गया ।

आज की हॉट खबर- पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क...

इस कार्यक्रम में उद्योग विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग एवं बैंकों द्वारा सीधे उद्यमियों, व्यापारियों को स्वरोजगार हेतु लाभार्थियों को MSME ऋण प्रदान किया गया।

मुख्यामंत्री के लखनऊ कार्यक्रम का लाईव टेलीकास्ट भी कराया गया। कार्यक्रम में लघु उद्योग मंत्री राकेश सचान जी एवं मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न स्वरोजगारपरक योजनाओं के लाभार्थियों को ऋण वितरण का चेक प्रदान किया गया तथा प्रदेश के उद्यमियों को सम्बोधित भी किया गया | जनपद स्तरीय “क्रेडिट कैम्प कार्यक्रम” में उद्योग विभाग, खादी ग्रामोद्योग विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग के अलावा सीधे बैंकों के माध्यम से कुल 44 लाभार्थियों के पक्ष मे कुल धनराशि ₹359.75 लाख का ऋण प्रदान किया गया।

जनपद स्तरीय कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि के रूप में अध्यक्ष उ0 प्र0 बीज विकास राजेश्वर सिंह व खादी ग्रामोद्योग अधिकारी अजय कुमार सिंह, अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक आर एस त्यागी तथा अन्य बैंकों के जिला समन्वयक व मुख्य प्रबंधक आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में लाभार्थियों, उद्यमियों व अधिकरियों के साथ-साथ रामअशीष जायसवाल अध्यक्ष, उद्यमी संगठन भी उपस्थित थे।

संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking