News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: साधन सहकारी समितियों के सदस्यों को दो सौ  विभिन्न व्यवसायों से जोड़ा जाएगा-रविन्द्र प्रताप मल्ल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 23, 2023  |  1:38 PM

145 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: साधन सहकारी समितियों के सदस्यों को दो सौ  विभिन्न व्यवसायों से जोड़ा जाएगा-रविन्द्र प्रताप मल्ल
  • उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष ने नगर में व्यापार मंडल पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ के साथ की बैठक l 

कसया/कुशीनगर । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष रविन्द्र प्रताप मल्ल का शुक्रवार  की शाम  नगर कसया के समाज सेवी, व्यवसायी व भाजपा के वरिष्ठ नगर उपाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के  प्रतिष्ठान पर  आगमन हुआ l इस दौरान नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओ ने प्रदेश उपाध्यक्ष का भब्य स्वागत किया l प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मल्ल ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओ व व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए  कहा कि प्रदेश भर में सहकारी बैंक समितियों में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है, जिसका शुभारंभ एक सितंबर को हुआ था और यह  30 सितंबर तक चलेगा। उन्होंने कहा कि अब साधन सहकारी समितियों के सदस्यों को दो सौ  विभिन्न व्यवसायों से जोड़ने का  काम किया जाएगा। इसमें पेट्रोल पंप आवंटन,गैस एजेंसी, मत्स्य पालन,जाति,आय व निवास प्रमाण पत्र समेत अनेक सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। समितियों का कंप्यूटरीकरण किया जा रहा है। गुजरात व महाराष्ट्र की तर्ज पर सहकारी बैंक की तरफ से चीनी उद्योग को स्थापित किया जाएगा, तथा  किसानों को लाभान्वित किया जाएगा। श्री मल्ल ने आगे कहा कि कुशीनगर व देवरिया के लिए 60 करोड़ रुपये उपलब्ध कराया जा रहा है।व्यापार मंडल अपने स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने पर पहले चरण में स्वाभिमान यात्रा कानपुर से आरंभ कर काशी में समापन हुआ था। यात्रा का दूसरा चरण 21 सितंबर को बरेली से आरंभ हुआ है। तीन अक्तूबर को यात्रा संतकबीरनगर ( खलीलाबाद) पहुंचेगी। वहां से महराजगंज होते हुए चार अक्तूबर को पडरौना नगर पहुंचेगी। जहां व्यापारियों का सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया जाएगा। पांच अक्तूबर को यह यात्रा कसया नगर में पहुंचेगी, जहां नगर उद्योग व्यापार मंडल भव्य स्वागत करेगा। आगे यात्रा देवरिया के लिए रवाना हो जाएंगी। जहां व्यापारियों के साथ भव्य कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी की जा रही है। इस दौरान कसया नगर उद्योग व्यापार मंडल का गठन भी किया जाएगा।विदित हो कि प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मल्ल जटहां में साधन सहकारी  समिति के चल रहे वृहद सदस्यता अभियान कार्यक्रम से होकर  लौट रहे थे, जहाँ  भाजपा के नगर मंडल उपाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के प्रतिष्ठान पर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की । 

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

इस मौके पर भुवनेश्वर मिश्र, अभिषेक मल्ल, संतोष तुलस्यान, रमाशंकर वर्मा, ईश्वर चंद जायसवाल,चेतन कुमार अग्रवाल, विकास कुमार जायसवाल,  मंगलेश जायसवाल, पवन जायसवाल, विवेक कुमार वर्मा, शंभू सिंह, गौरव सिंह, दिनेश सिंह, राजकुमार जायसवाल, विजय प्रताप राव,अनिल पांडेय, दिनेश कुमार मद्धेशिया, अनिल जायसवाल, बृजकिशोर गुप्ता, अमरचंद जायसवाल, वीरेंद्र सिंह, रोहित जायसवाल, विश्वामित्र विश्वकर्मा, केदार राय आदि मौजूद रहें ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking