News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: मंगलवार को मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर एवं गोष्ठी का होगा आयोजन

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Jan 29, 2023  |  10:37 AM

916 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: मंगलवार को मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर एवं गोष्ठी का होगा आयोजन
  • मानसिक रोगों के प्रति अधिक जागरूक होने की आवश्यकता- मार्कण्डेय चतुर्वेदी,प्रभारी अधीक्षक कसया सीएचसी

कसया/कुशीनगर । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया में 31 तारीख मंगलवार को सुबह 10 बजे से मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया है,जिसमे मानसिक,अवसाद, नशा व टेंशन,उलझन से पीड़ित मरीजों का निशुल्क इलाज किया जाएगा,शिविर में विशेषज्ञों द्वारा स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं व लोगों को मानसिक रोग के लक्षणों और इससे बचाव के बारे में जानकारी दी जाएगी।मरीजों की जांच करने के बाद उन्हें निश्शुल्क दवाई उपलब्ध कराई जाएगी।प्रभारी अधीक्षक कसया सीएचसी डा. मार्कण्डेय चतुर्वेदी ने कहा कि लोगों को मानसिक रोगों के प्रति अधिक जागरूक होने की आवश्यकता है। आज हर घर में कोई ना कोई किसी ना किसी कारण तनाव में हैं। तनाव में रहने से समस्याएं बढ़ती हैं। समस्या बहुत साधारण स्तर से शुरू होकर बाद में जटिल मानसिक रोग/ पागलपन का रूप ले लेती है।

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

ऐसी समस्याओं को प्राथमिक स्तर पर काउंसलिग या योग के माध्यम से आसानी से दूर किया जा सकता है। मानसिक रोगों से बचने के लिए हमें जीवन-शैली में सुधार लाने और नियमित रूप से योग को अपनाने की जरूरत है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking