News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar UP Board Result/कुशीनगर: राजेश मणि इण्टर कॉलेज के मेधावियों ने लहराया परचम

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 25, 2023  |  5:12 PM

1,354 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar UP Board Result/कुशीनगर: राजेश मणि इण्टर कॉलेज के मेधावियों ने लहराया परचम WhatsApp
Responsive image

मेरे हौसलों में अभी जान बाकी है,
ये तो दौड़ भर थी अभी उड़ान बाकी है।
मेरी सादगी से मेरे बारे में अंदाजा मत लगाना,
ये तो शुरुआत भर थी अंजाम अभी बाकी है।।

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

पडरौना/कुशीनगर। कुछ यही अंदाज आज हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद राजेश मणि इण्टर कॉलेज के छात्र और छात्राओं में देखने को मिली।

हाईस्कूल में अपराजिता तिवारी ने 92.33% अंक हासिल कर विद्यालय के टॉपर लिस्ट में सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर अपना परचम लहराया एवं विद्यालय को गौरवान्वित किया है ,तो सनोवर खातून 87.33 %अंक पाकर टॉपर लिस्ट में दूसरे स्थान पर रही,साथ ही श्वेता 84.83 %अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर कब्जा जमा ली ,वहीं अमृता चौबे 82.5% अंक के साथ चौथा,नेहा यादव 81.33%अंक पाकर पांचवां,साहिबा प्रवीन 81%अंक के साथ छठा,फैज अंसारी 80.83% अंक पाकर सातवाँ स्थान तथा आँचल कुशवाहा ने 80.33% अंक पाकर आठवां स्थान प्राप्त कर अपने प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

इण्टरमीडिएट में नीलू कुशवाहा ने 88.6 % अंक एवं संजना जायसवाल ने 88 % अंक प्राप्त कर विद्यालय के टॉप लिस्ट में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया तो वहीं खुशी गुप्ता ने 87.41% अंक प्राप्त कर टॉपर लिस्ट में तृतीय स्थान पर अपना कब्जा कर कालेज को खुश कर दिया।वहीं मेनका चौहान 86% अंक के साथ चौथे स्थान कोमल मिश्रा 85.4 % अंक के साथ पंचम ,नन्दनी जायसवाल एवं करीना राय 83.8 % अंक के साथ छठे,अंजली सिंह 83.6% अंक के साथ सातवें , काजल गौतम,करिश्मा गुप्ता, मनीषा कन्नौजिया ने 82 % अंक पाकर आठवां तथा चांदनी गौतम …81%…..नौंवे, दिव्या चौधरी ने ..81%…दसवे स्थान को प्राप्त कर नारी शक्ति का लोहा मनवाया।

विद्यालय के प्रबंधक संतोष मणि त्रिपाठी एवं प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार दुबे सहित समस्त अध्यापक गण उनको मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना कियें।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking