News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: शांति सद्भावना मंच की बैठक में दिया गया सामाजिक एकता का संदेश

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 30, 2023  |  9:02 PM

593 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: शांति सद्भावना मंच की बैठक में दिया गया सामाजिक एकता का संदेश
  • प्रेम, बन्धुत्व से समाज में एकता कायम होगी- सुनील राजभर
  • संविधान सबको बराबरी का हक देता है- हृदया नन्द शर्मा

कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र के ग्राम सेमरा उर्फ झुंगवा स्थित पंचायत भवन परिसर में शांति सद्भावना मंच द्वारा गठित नागरिक मंच की बैठक कर सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया गया।

आपके लिए और..- जांच के बीच ‘सबूतों पर फावड़ा’…?  हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी...

बैठक की अध्यक्षता करते हुए ग्रामप्रधान सुनील राजभर ने सामाजिक समरसता पर चर्चा करते हुए कहा कि आपसी सहयोग, प्रेम, बन्धुत्व से समाज में एकता कायम होगी और सबका शैक्षणिक, सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक विकास होगा। विशिष्ट अतिथि झपसी पाठक ने कहा कि भारतीय संस्कृति पुरातन से सर्वे भवन्तु सुखिनः व सेवा के धर्म पर आधारित है। मंच के जोनल कोआर्डिनेटर और सामाजिक कार्यकर्ता हृदया नन्द शर्मा ने मंच के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत हजारों साल से विविध धर्म संस्कृतियों का देश रहा है। सदियों से लोग बेहतर तरीके से एक दूसरे के साथ भाईचारा के साथ रहते आये हैं। भारत का संविधान स्वतंत्रता, समता, बन्धुता और न्याय पर आधारित है और बराबरी का हक सबको देता है। सामाजिक सद्भाव से एकता व प्रेम का वातावरण बनेगा और एक सुंदर समाज व राष्ट्र का निर्माण होगा। अंत में एक रैली निकालकर सामाजिक सद्भावना व एकता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर कृष्णा, राम नयन शर्मा, गोपीचंद, बैजनाथ, प्रभु सिंह, राजदेव सिंह, देवेंद्र, भोला शंकर, सुरेंद्र यादव, दिनेश राजभर, दीपक सिंह, राम दरश, विश्राम, अर्जुन, श्रीराम सहित सदस्य मौजूद रहे।

इसी क्रम में चकदेइया में गठित मंच की बैठक राम नक्षत्र विश्वकर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जोनल कोआर्डिनेटर हृदया नन्द शर्मा ने यहां साझी संस्कृति और साझी विरासत और सरकार की चल रही योजनाओं पर चर्चा करते हुए विभिन्न विषयों को जानने, समझने और चर्चा पर जोर दिया। संचालन सामाजिक कार्यकर्ता रमेश सिंह ने किया। इस अवसर पर मंच के सदस्य उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
हनुमानगंज: अन्तर्जातीय कोर्ट मैरेज का दुखद् अंत, नव दंपत्ति का पेड़ से लटकता मिला शव, सनसनी 
हनुमानगंज: अन्तर्जातीय कोर्ट मैरेज का दुखद् अंत, नव दंपत्ति का पेड़ से लटकता मिला शव, सनसनी 

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के जिन्ना छपरा गांव का है मामला दलित समुदाय के लड़के…

जांच के बीच ‘सबूतों पर फावड़ा’…?  हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना पर उठे नए सवाल
जांच के बीच ‘सबूतों पर फावड़ा’…?  हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना पर उठे नए सवाल

कुशीनगर । सेवरही विकास खंड की ग्राम पंचायत हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना…

सर्पदंश से सात वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में मचा कोहराम
सर्पदंश से सात वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में मचा कोहराम

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के गडहिया बसंतपुर के झझवा टोले का मामला खड्डा, कुशीनगर।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking