खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। खड्डा थानाक्षेत्र के गैनहीं जंगल गांव में शनिवार को महिलाओं के बीच हुए आपसी विवाद में एक अधेड़ महिला को मारपीट कर घायल करने का मामला प्रकाश में आया है। महिला का प्राथमिक उपचार करा पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।
थाना क्षेत्र के गैनहीं जंगल गांव में शनिवार को महिलाओं के आपसी तकरार में विवाद बढ़ गया। इसी बीच एक पक्ष की महिलाओं ने दुसरे पक्ष की अधेड़ महिला सुगंधी पत्नी बेचन (उम्र 50 वर्ष) को मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में ईलाज कराया। इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक आरके यादव का कहना है कि महिला का चिकित्सकीय परीक्षण करा दोषियों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…