News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के नाम से टेकुआटार में बनेगा मिनी स्टेडियम

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 21, 2023  |  7:59 PM

1,022 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के नाम से टेकुआटार में बनेगा मिनी स्टेडियम
  • पच्चीस लाख की लागत से होगा निर्मित
  • जिला पंचायत के सदन में भी उठा था खेल के मैदान का मुद्दा

कसया/कुशीनगर। रामकोला विकास खण्ड के टेकुआटार में विगत कई वर्षों से स्थानीय खिलाड़ियों के द्वारा खेल के मैदान को विकसित करने का मांग किया जा रहा था।जिसका सपना आज साकार होते दिख रहा है।जिला प्रशासन ने सरकार के मंशा के अनुरूप फिट इंडिया के मुहिम को आगे बढाते हुए इस खेल के मैदान को चंद्रशेखर आजाद मिनी स्टेडियम के नाम से विकसित करने के लिए चयन कर लिया है।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

युवाओं के द्वारा इस खेल के मैदान को विकसित करने के लिए तमाम फॉर्म पर अर्जी दीया गया था।लेकिन खेल के मैदान की तस्वीर नही बदल सकी।लेकिन जिला प्रसाशन ने युवा कल्याण को देखते हुए टेकुआटार खेल के मैदान को अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के नाम से मिनी स्टेडियम के रूप में विकसित करने के लिए चयनित कर लिया है।क्रिकेट, बॉलीबाल, फुटबॉल के स्थानीय खिलाड़ियों के बेहद मांग पर क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बलराम राव ने भी इस खेल के मैदान को स्टेडियम के रूप में विकसित करने के लिए जिला पंचायत के सदन में उठाया था।जिसे विकसित करने के लिए सदन की सहमति मिली थी।इस खेल के मैदान को पच्चीस लाख रुपये की लागत से बनाया जाना है।जिसमे बाउंड्री वाल,सीटिंग प्लान,स्थल विकास,सहित कई कार्य होना तय है।

इस जनकल्याण करी योजना की निगरानी उच्चाधिकारियों के देख रेख में होनी है।कोट- डीसी मनरेगा राकेश कुमार का कहना है कि सरकार युवा कल्याण के लिए चयनित खेल के मैदान को मिनी स्टेडियम के रूप में सजायेगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking