कसया/कुशीनगर। जनपद दौरे पर आये जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह का नपाप अध्यक्ष किरन जायसवाल व उनके प्रतिनिधि राकेश जायसवाल के नेतृत्व में राजकीय पथिक निवास में भव्य स्वागत किया गया।
नपाप अध्यक्ष ने जलशक्ति मंत्री का स्वागत करते हुए नपाप क्षेत्र में शामिल किए गए गांवों में नलकूप की सुविधा न होने से किसानों के खेतोँ का समुचित सिंचाई न होने की समस्या उठाई। जिसको लेकर मंत्री श्री सिंह ने कहा कि यह गम्भीर समस्या है। इस मामले को मैं कैबिनेट की बैठक में उठाऊंगा।
नगर के बीच से गुजरने वाली एक मात्र बकिया ड्रेन के कच्चा होने के चलते जल संचयन की समस्या को अवगत कराते हुए अध्यक्ष श्रीमती जायसवाल ने इसे पक्का कराने व वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाने की मांग की। जिस पर श्री सिंह ने इसका डीपीआर बनाने का निर्देश बाढ़ खण्ड के अधिकारी को दिया। उन्होंने किरन जायसवाल को जीत की बधाई देते हुये कहा कि नपाप कुशीनगर में भाजपा की ऐतिहासिक जीत हुई है जिसका पार्टी को लंबे समय से इंतजार था। उन्होंने भाजपा नेता राकेश जायसवाल की पीठ भी थपथपाई और कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार बनना ही संगठन के मजबूती का संदेश है। सुमित तिवारी ने मंत्री से सभी कार्यकर्ताओं का परिचय कराया।
इस दौरान मार्कण्डेय शाही, ब्लाक प्रमुख अर्चना प्रदीप सिंह, पूर्व विधायक पवन केडिया, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, संतोष दत्त राय, दिवाकर मणि, राकेश गिरी, मालबाबू, राजकुमार, सोनू चौहान, राहुल सोनी, सुमित जायसवाल, कृष्णा, हरेंद्र आदि मौजूद रहे।
कुशीनगर। थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र में बीते दिनों युवक रोहित खरवार की चाकू से गोदकर…
फाजिलनगर। जिस ऐतिहासिक पाठशाला ने कभी क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाली विभूतियों को प्राथमिक…
हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…
हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…