News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: राज्यमंत्री ने जनपद के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

Farendra Pandey

Reported By:

May 8, 2022  |  9:01 PM

742 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: राज्यमंत्री ने जनपद के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

कुशीनगर। राज्यमंत्री गन्ना विकास चीनी उद्योग विभाग उत्तर प्रदेश सरकार संजय सिंह गंगवार के आज के व्यस्ततम कार्यक्रम में महात्मा बुद्ध महापरिनिर्वाण स्थली का भ्रमण, कोतवाली हाटा का निरीक्षण, कान्हा पशु आश्रय गौशाला हाटा का निरीक्षण तथा ढाढा चीनी मिल के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक संपन्न करना रहा।

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

इस क्रम में माननीय राज्य मंत्री द्वारा महात्मा बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली भ्रमण के साथ-साथ परिक्रमा भी की गई। रामाभार स्तूप की भी उन्होनें परिक्रमा की। हिरणयावती नदी के निरीक्षण के क्रम में उन्होंने जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी कुशीनगर को नदी में पानी के सतत प्रवाह को बनाए रखने हेतु उपाय किए जाने को निर्देशित किया। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि यहां वर्ष में 08 से 09 महीने पानी रहता है।
मा0 राज्य मंत्री का अगला पड़ाव कोतवाली हाटा का निरीक्षण था, जहां उनकी आगवानी पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने की। गार्ड ऑफ ऑनर के सम्मान के बाद कोतवाली हाटा के निरीक्षण के क्रम में उन्होंने थाने से संबंधित रजिस्टर को चेक किया, तथा एफ0 आई0 आर0 रिपोर्ट के संदर्भ में जानकारी ली। उन्होंने कहा की सभी फरियादियों की एफ0 आई0 आर0 दर्ज की जानी चाहिए। उन्होंने महिला हेल्प डेस्क का भी निरीक्षण किया। फरियादियों के लिए आधारभूत सुविधाओं के संदर्भ में उन्होंने चर्चा की जैसे पेयजल की व्यवस्था, शौचालय व्यवस्था आदि। इस क्रम में उन्होंने शौचालय का भी निरीक्षण किया तथा स्वच्छता हेतु निर्देशित किया।

मंत्री का अगला पड़ाव कान्हा गौशाला हाटा में था, जहां उपस्थित गोवंश को उन्होंने माला और तिलक लगाया तथा उन्हें गुड़ और केला भी खिलाया।
गौशाला की व्यवस्था से संतोष जाहिर करते हुए उन्होंने कहा की गौशालाओं से सामाजिक संगठनों को भी जोड़ा जाना चाहिए, पीने की पानी की व्यवस्था रहे। इस संदर्भ में उन्होंने भूसे की उपलब्धता के बारे में भी पूछा तथा मा0 सांसदों व विधायकों से गौशाला हेतु भूसा दान करने को भी निर्देशित किया।

मंत्री का अंतिम पड़ाव ढाढा चीनी मिल हाटा था जहां अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में मुख्य मुद्दा कप्तानगंज व सेवरही चीनी मिल में गन्ने की बकाया धनराशि के भुगतान का था, जो मात्र 13% ही हुआ है। मा0 मंत्री ने इस संदर्भ में कड़े निर्देश देते हुए कहा कि कृषकों का भुगतान जल्द से जल्द किया जाएगा। शुगर मिल एवं किसान दोनों हमारी प्राथमिकता में हैं। तथा दोनों एक दूसरे के पूरक भी है। उन्होंने बकाया गन्ने के भुगतान हेतु प्रभावी कदम उठाए जाने को भी कहा।

अंत में मंत्री जी द्वारा जिलाधिकारी महोदय की भूरि भूरि प्रशंसा की गई। जनपद में उनके नेतृत्व और कार्यों को सराहा गया। जिलाधिकारी महोदय ने मंत्री जी को धन्यवाद अर्पित किया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking