News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: राज्य मंत्री ने थाई मंदिर में बुद्ध का दर्शन क़र किया नमन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 1, 2023  |  7:15 PM

38 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: राज्य मंत्री ने थाई मंदिर में बुद्ध का दर्शन क़र किया नमन
  • राज्य मंत्री को बौद्ध धर्म गुरुओ  ने भेंट की बुद्ध की प्रतिमा, बतायी  थाई मंदिर की विशेषताएं

कसया/कुशीनगर । 02अक्टूबर  गाँधी जयंती के अवसर पर रविवार को कुशीनगर  हिरण्यवाती नदी  की साफ -सफाई  में श्रमदान करने व इस  अभियान  का शुभारम्भ करने आये  प्रभारी मंत्री एवं  खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति उ0प्र0 राज्य मंत्री  सतीश चन्द्र शर्मा ने  हिरण्यवाती नदी  की साफ सफाई में श्रमदान के पश्चात बौद्ध स्थली स्थित थाई मंदिर में बुद्ध का दर्शन क़र उनको नमन किया, तथा बौद्ध धर्म गुरुओ द्वारा प्रभारी मंत्री को पूरा मंदिर परिसर भर्मण कराया गया,और मंदिर की विशेषताओ को बताते हुए परिसर में स्थापित मंदिरो, व थाई राजा की प्रतिमा के बारे में जानकारी दिए l

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

इसी क्रम में राज्य मंत्री श्री शर्मा को बुद्ध जीवन से जुड़े  थाई  देश व उनके  तथ्यों के बारे में बताया l इससे पूर्व थाई मंदिर के बौद्ध गुरुओ ने राज्य मंत्री, सांसद विजय दुबे, व विधायक कुशीनगर पीएन पाठक को  बुद्ध की प्रतिमा भेंट क़र स्वागत और सम्मान  किया तथा प्रसाद ग्रहण कराया l

इस दौरान विधायक प्रतिनिधि रुद्र प्रकाश सिंह, नितीश यादव, दिनेश जायसवाल, दीपक शर्मा, शुभम शर्मा, राज पाठक आदि सहित काफ़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व मंदिर के अनुयायी मौजूद रहें l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking