News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: राज्य मंत्री ने विभिन्न स्थलों के निरीक्षण के साथ जनजातीय धन्यवाद सभा मे किया गया प्रतिभाग

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 19, 2023  |  7:16 PM

703 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: राज्य मंत्री ने विभिन्न स्थलों के निरीक्षण के साथ जनजातीय धन्यवाद सभा मे किया गया प्रतिभाग WhatsApp
Responsive image

Advertisement

कुशीनगर। राज्य मंत्री समाज कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) द्वारा रविवार को जनपद में विभिन्न स्थलों का निरीक्षण तथा जनजातीय धन्यवाद सभा मे प्रतिभाग किया गया।समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण (स्वतंत्र प्रभार) ने आज सर्वप्रथम कुशीनगर मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में भगवान बुद्ध की लेटी प्रतिमा का दर्शन किए। धम्म पाठ के बीच चीवर चढ़ाया,तत्पश्चात म्यांमार बुद्ध विहार में समाज कल्याण विभाग की तरफ से संचालित भिक्षु चंद्रमणि प्राइमरी पाठशाला का निरीक्षण किया गया। मंत्री जी ने पाठशाला में शिक्षण व्यवस्था व सुविधाओं का जायजा लिया तथा कहा सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए विभाग तत्पर है। बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाया जाएगा। उसके बाद जिले में समाज कल्याण विभाग की तरफ से संचालित पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय सिरसिया हेतिमपुर पहुंचे। मंत्री असीम अरुण ने विद्यालय की शिक्षण व्यवस्थाओं व सुविधाओं का निरीक्षण किया।

आपके लिए और..- चौकी बहादुरपुर के सामने संदिग्ध पिकअप, पेट्रोल-डीजल के खेल की...

इसके पश्चात मंत्री जी ने पथिक निवास में पी0एम0 अजय योजना के तहत लाभार्थीगणों से मुलाकात भी की। विदित हो कि प्रधामनंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पी एम अजय योजना) के तहत अनुसूचित जाति में कौशल विकास और आय सृजन के माध्यम से अतिरिक्त रोजगार सृजन कर गरीबी को कम करने का प्रयास किया जाता है। इस क्रम में मंत्री जी ने बकरी पालन, पेपर ग्लास, टेलरिंग व अन्य व्यवसायों की स्थापना के उत्सुक लाभार्थीगणों के प्रशिक्षण, लागत, मुनाफा, आय आदि के बारे में पूछा तथा उन्हें शुभकामनाएं भी दिया। मंत्री जी ने कहा कि किसानों की आय बढ़े इसके लिए कृषि के साथ साथ पशुपालन को भी प्रोत्साहित करने की जरूरत है।

इसके पश्चात समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित लोहियवा पुल स्थित वृद्धाश्रम कसया के निरीक्षण दौरान मंत्री ने वृद्धजनों की समस्याएं सुनी। यहां मौजूद सीडीओ गुंजन द्विवेदी को वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर लगाने का निर्देश दिया। ताकि बुजुर्गों का उपचार किया जा सके। सभी की समस्याएं दूर कराने के लिए सख्त निर्देश दिए। इस दौरान विधायक कुशीनगर पी0एन0 पाठक,विधायक रामकोला विनय गोंड भी मौजूद रहे।तत्पश्चात मंत्री ने कसया तहसील परिसर में जनजातीय धन्यवाद सभा मे प्रतिभाग किया जहां उनके द्वारा कुछ गोंड जनजाति के प्रमाण पत्र भी वितरित किये गए।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मास्टर चाबी से बाइक उड़ाते, रात में बदलते थे नंबर प्लेट; 48 घंटे में कप्तानगंज पुलिस ने दबोचे दो शातिर चोर
मास्टर चाबी से बाइक उड़ाते, रात में बदलते थे नंबर प्लेट; 48 घंटे में कप्तानगंज पुलिस ने दबोचे दो शातिर चोर

कुशीनगर। बाइक चोरी करने का शातिराना अंदाज भी निराला था। अपनी मोटरसाइकिल से रामजानकी…

तीन वांछित गिरफ्तार, जेल भेजे गए
तीन वांछित गिरफ्तार, जेल भेजे गए

हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली पुलिस ने देवराजपुर में हुए प्राणघातक हमले के मामले में…

मूर्ति विसर्जन से लौट रहे दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर 
मूर्ति विसर्जन से लौट रहे दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर 

मथौली बाजार कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा देवराजपुर…

चौकी बहादुरपुर के सामने संदिग्ध पिकअप, पेट्रोल-डीजल के खेल की जांच जरूरी!
चौकी बहादुरपुर के सामने संदिग्ध पिकअप, पेट्रोल-डीजल के खेल की जांच जरूरी!

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर से बिहार की ओर पेट्रोल या डीजल के अवैध परिवहन की…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking