News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: फर्राटे से वाहन चला रहे नाबालिग, बन रहे दुर्घटना का कारण…नाबालिग ईंट-भट्ठों से लेकर बालू व मिट्टी लेकर तेज रफ्तार सड़कों पर दौड़ा रहे वाहन

Sanjay Pandey

Reported By:

Jun 29, 2023  |  8:06 PM

30 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: फर्राटे से वाहन चला रहे नाबालिग, बन रहे दुर्घटना का कारण…नाबालिग ईंट-भट्ठों से लेकर बालू व मिट्टी लेकर तेज रफ्तार सड़कों पर दौड़ा रहे वाहन
  • चालकों के कानों में या तो ईयरफोन नहीं तो तेज आवाज में बजा रहे भोजपुरी गीत

खड्डा/कुशीनगर। कुशीनगर जनपद में भले ही सड़क पर यातायात को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है लेकिन खड्डा तहसील क्षेत्र में ट्रैक्टर -ट्रालियों को नाबालिग धड़ल्ले से चलाते दिख रहे हैं जिससे सड़कों पर हमेशा दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है।

आज की हॉट खबर- ‘मैं IFS अधिकारी हूं’ कहकर करता था ठगी, फर्जी आईडी-मोहर...

खड्डा थाना क्षेत्र के खड्डा-पड़रौना मार्ग, खड्डा-सिसवां मार्ग, पनियहवा -नेबुआ मार्ग, बघवा इनार -बहोरछपरा मार्ग, बंजारी पट्टी-मठियां मार्ग, बिहार से आने वाले सालिकपुर-पनियहवा मार्ग पर इन दिनों धड़ल्ले से नाबालिग ट्रैक्टर चालक ट्रालियों पर ईंट भट्ठे से ईंट लदी ट्रालियां मिट्टी अथवा बालू लेकर धड़ल्ले से तेज गति से सड़कों पर फर्राटे भर रहे हैं। अधिकांश बिना लाइसेंस के बेरोकटोक सड़कों पर बिना भय के वाहन दौड़ा रहे हैं। इन वाहन चालकों पर सड़क यातायात के किसी भी नियम का पालन नहीं किया जा रहा है। सवाल यह उठ रहा है कि विभाग इन नाबालिग चालकों या वाहन स्वामियों पर कार्रवाई कब करेगा!

संबंधित खबरें
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश

सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…

सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान
सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान

नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन  सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से  प्राथमिक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking