News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर मिशन शक्ति: पीड़ित महिलाओं के लिए त्वरित कार्रवाई करता है महिला हेल्प डेस्क- अर्चना दुबे

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 25, 2021  |  6:44 PM

907 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर मिशन शक्ति: पीड़ित महिलाओं के लिए त्वरित कार्रवाई करता है महिला हेल्प डेस्क- अर्चना दुबे

कुशीनगर (न्यूज अड्डा) | जी हाँ पीड़ित महिलाओं के लिये त्वरित कार्यवाई करता है, महिला हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति के तहत महिलाओं के समस्याओं के लिये जनपद में काफी सजग है,मिशन शक्तियां ।जिससे काफी हद तक महिलाओं को त्वरित न्याय दिलवा रही है कुशीनगर में सचिन्द्र पटेल की मिशन शक्ति!

आपके लिए और..- खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के...

आइये हम बात करते है हाटा कोतवाली परिसर में स्थापित महिला हेल्प डेस्क की, यहा महिलाए अपनी समस्या निडर होकर महिला अधिकारियों को बताती हैं,साथ ही उनका निस्तारण भी कुछ समय में ही हो जाता है।महिला हेल्प डेस्क में सबसे अधिक मामले घरेलू हिंसा व पति पत्नी के आपसी मनमुटाव के विवाद के आ रहे हैं। शासन के निर्देश पर संचालित हो रहा यह महिला हेल्प डेस्क में आने वाली पीड़ित महिलाओं की समस्या सुनने के लिए दो कर्मचारी नियुक्त रहते हैं साथ ही शिकायत मिलते ही सम्बंधित दरोगा को तत्काल मामला अवगत करा दिया जाता है जिससे वह तत्काल मौके पर जाकर पीडित की समस्याओ का निस्तारण कर न्याय दिला दिया जाता है।हाटा में तैनात महिला हेल्प डेस्क प्रभारी अर्चना दूबे व पूजा पांडेय ने बताया कि महिला हेल्प डेस्क में सबसे अधिक मामले मामले घरेलू विबाद के आते हैं अधिकांशतः जिसमें पति पत्नी के आपसी मनमुटाव,के आ रहे हैं जबकि बिशेष गम्भीर मामले नहीं आते हैं विशेष तौर पर ज्यादातर मामले पति पत्नी के झगडे के होते हैं, उन्होंने बताया कि हम पारिवारिक मामलों पर फोकस करते हैं क्योंकि उनमें समझौता का स्कोप ज्यादा होता है हम अक्सर ये झगडे सुलझा भी देते हैं ऐसा कम ही होता है कि पारिवारिक विवाद का निपटारा न हो।बता दे कि महिला उत्पीडन मामले में तत्काल कार्यवाही करने के उद्देश्य से शासन की ओर से मिशन शक्ति के तहत प्रत्येक थाने में महिला हेल्प डेस्क स्थापित की गयी है।जब से शासन ने महिलाओं के के समस्या के निस्तारण के लिए यह हेल्प डेस्क स्थापित किया है तब से महिलाओं के समस्याओं के लिए बरदान के साथ ही रामबाण साबित हो रहा है। महिला हेल्प डेस्क प्रभारी का कहना है कि उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देश प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश पाठक, के देखरेख तथा मार्ग निर्देशन व मार्गदर्शन से अधिकतर पारिवारिक मामलों का निपटारा प्रत्येक दिवस में कराया जाता है और महिलाए आसानी से अपनी बातों को रखती हैं जिससे उनकी समस्याओ का त्वरित समाधान हो जाता है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…

खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई
खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई

खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…

अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking