News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: जनपद में मिशन तिरंगा कार्यक्रम का होगा आयोजन; त्रिदिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत 29 जुलाई से होगी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 28, 2022  |  9:40 PM

524 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जनपद में मिशन तिरंगा कार्यक्रम का होगा आयोजन; त्रिदिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत 29 जुलाई से होगी
  • 14 विकास खंडों के 14 गांव के पंचायत सचिवालय में कार्यक्रम का होगा आयोजन

कुशीनगर। जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) उपमा पांडेय द्वारा बताया गया कि जनपद कुशीनगर के 14 विकास खंडो में 14 गांवों का चयन किया गया है, जिन गांव में मिशन तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

आपके लिए और..- विद्युत कटौती और बार बार फाल्ट होने से सोहसा मठिया...

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि यह त्रिदिवसीय कार्यक्रम 29 जुलाई, 30 जुलाई एवं 31 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम का आयोजन चयनित गांव की पंचायत सचिवालय में होगा। इस कार्यक्रम में सरकार द्वारा चलाई जा रही सारी योजनाओं यथा वरासत, आयुष्मान कार्ड, पेंशन, आदि योजनाओं में लाभार्थियों को लाभ वितरण के साथ साथ अमृत सरोवर का निरीक्षण भी शामिल होगा। इसमें खंड विकास अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, पंचायत सचिव, लेखपाल आदि कर्मचारियों को लगाया जाएगा।

ए डी एम न्यायिक ने बताया कि इस दौरान 20 गैर सरकारी संगठन भी सक्रिय रहेंगे जो लोगों को साफ सफाई के बारे में जागरूक करेंगे ।उनके द्वारा अपना कूड़ा अपनी जिम्मेदारी अभियान चलाया जाएगा। उन्होनें बताया कि कार्यक्रम 15 अगस्त को मद्देनजर रखते हुए आयोजित किया जाएगा, जिसमें गीला कूड़ा व सूखा कूड़ा को अलग-अलग रखने के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा।

इस क्रम में विभिन्न विकास खंडों के चिन्हित ग्राम पंचायत इस प्रकार है विकास खंड हाटा से मुंडेरा उपाध्याय, विकासखंड पडरौना से सुखपुरा, विकासखंड तमकुही का धुरिया कोट ग्राम पंचायत, विकासखंड फाजिलनगर का अवरवा सोफीगंज,विकासखंड दुदही से ठाढीभार, विकासखंड मोतीचक से बरठा, विकासखंड सुकरौली का सेंदुआर ग्राम पंचायत, विकासखंड कप्तानगंज का मलुकही, विकासखंड रामकोला का कुसुम्हा, विकासखंड नेबुआ नौरंगिया का पिपरा बुजुर्ग, विकासखंड खड्डा का मठिया बुजुर्ग, विकासखंड विशुनपुरा का भुजौली ग्राम पंचायत, विकासखंड सेवरही का पिपरा मुस्तकिल अगरवा और विकासखंड कसया का कोल्हुआ ग्राम पंचायतों के पंचायत सचिवालय में मिशन तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

हाटा में पुलिस का सख्त रुख, नियम तोड़ने पर 3 ई रिक्शा सीज
हाटा में पुलिस का सख्त रुख, नियम तोड़ने पर 3 ई रिक्शा सीज

हाटा, कुशीनगर। नगर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित…

शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी में गोताखोर कर रहे तलाश
शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी में गोताखोर कर रहे तलाश

पानी 4 घंटे बाद भी नहीं मिला, तलाश जारी खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking