रामकोला/कुशीनगर। कुशीनगर के विधायक पीएन पाठक ने बुधवार को रामकोला सीएचसी के अन्तर्गत सिधावे, अमवा, भठही खुर्द, बसडीला समेत आदि उपकेन्द्रों पर आशाओं को स्मार्टफोन वितरित किया।
बुधवार को शासन सरकार के मंशा के विधायक श्री पाठक ने मुख्यमंत्री के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि लोगों के स्वास्थ्य लाभ के लिए स्मार्ट फोन एक वरदान साबित होगा तथा सभी लोगों के स्वास्थ्य का डेटा रखने में स्मार्टफोन की अहम भूमिका होगी और इससे संबंधित सूचनाओं को आदान-प्रदान करने में उपयोगी साबित होगा।प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के प्रति विधायक ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
बुधवार को ही मोरवन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मोरवन के ग्राम प्रधान वकील सिंह के द्वारा मोरवन, धुंवाटिकर, सपहा की आशाओ को स्मार्टफोन वितरण किया गया।कार्यक्रम के दौरान बीपीएम आलोक मिश्रा, डॉ बिद्या शंकर कुशवाहा कुष्ट ,बीसीपीएम विनय सिंह के अलावा सीएचओ नीलम, ज्योति, संगिनी माण्डवी तिवारी, आशा संगीता, कौशल्या, मीना, रुक्मिणी, कालिंदी आदि उपस्थित रही।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…