News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्रों विधायक ने किया सम्मानित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 30, 2023  |  9:07 PM

74 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्रों विधायक ने किया सम्मानित WhatsApp
Responsive image
  • शिक्षा मात्र से ही मनुष्य का सर्वांगीण विकास होता है -सुरेंद्र सिंह कुशवाहा

कसया/कुशीनगर। रविवार के सुबह करीब 11 बजे एकलव्य शिक्षा संस्थान नारायनपुर कोठी के परिसर में वार्षिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि आज के छात्र ही देश के भविष्य के कर्णधार हैं । उन्होंने कहा की शिक्षा मात्र से ही मनुष्य का सर्वांगीण विकास होता है कार्यक्रम का बतौर अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य आसान हो जाता है l यूपी बोर्ड परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे उत्कृष्ट अंक लाने का काम किए हैl विधायक ने हाई स्कूल की बोर्ड परीक्षा में रहनुमा खातून,रिजवाना खातुम उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाली और इंटर मीडिएट बोर्ड परीक्षा में जिले में आठवां रैंक लाने वाला राहुल कुशवाहा को मेडल और शिक्षा से संबंधित सामग्री दे कर छात्र और छात्राओं को सम्मानित किया l और इसके पूर्व कार्यक्रम का गणेश मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। छात्रों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। बच्चों ने विभिन्न नृत्य गायन भाषण की प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। मंच का संचालन अजय निगम और सैफुलाह ने किया। एकलव्य शिक्षा संस्थान के प्रबंधक दिनेश कुमार ने आगंतुकों का स्वागत किया।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

इस दौरान वक्ता के रूप में प्रधानाचार्य अशोक कुमार, पूर्व प्रवक्ता भोला सिंह कुशवाहा, थाना प्रभारी प्रमोद कुमार, नीलेश्वर राय, बाबूनंद चौबे, रामनवमी प्रसाद, इत्यादि लोगों ने छात्रों को संबोधित किया।इस दौरान अध्यापक शाहिल कुमार, विनोद , संतोष सिंह, विक्रमादित्य, रोहित कुमार, अनिल गुप्ता, राजू कुमार, सुनील कुमार, आदि लोग मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking