News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: जनपद में मोबाईल वेटेरिनरी यूनिट का विधायक ने किया शुभारंभ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 26, 2023  |  5:53 PM

443 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जनपद में मोबाईल वेटेरिनरी यूनिट का विधायक ने किया शुभारंभ

कुशीनगर। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी रविन्द्र प्रसाद द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा पशुचिकित्सालय तथा औषधालय की स्थापना एव्ं शुध्रिकरण के अंतर्गत 201 करोड़ की लागत की 520 मोबाइल वेटेनरी यूनिट का शुभारंभ फ्लैग ऑफ पांच कालिदास मार्ग लखनऊ से किया गया. इस क्रम में जनपद कुशीनगर में मोबाइल वेटेरिनरी यूनिट का फ्लैग ऑफ कलेक्ट्रेट परिसर कुशीनगर से विधायक पडरौना मनीष जयसवाल के द्वारा किया गया। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी , उपायुक्त मनरेगा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के अलावा जनपद के समस्त पशु चिकित्सा अधिकारी सेवा प्रदाता फ़र्म के क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप कुमार, जिला समन्यवक् राणा सिंह उपस्थित रहे, यह योजना जनपद के कुल 638905 पशुओं हेतु संचालित की जायेगी ।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष,...

पशुपालकों को टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1962 पर कॉल करना होगा जिसके क्रम में मोबाइल वेटेरिनरी वाहन पूरी टीम के साथ सभी जरूरी दवाओं एव्ं उपकरणों के साथ पशुपालक् के द्वार पर उनकी समस्या का समाधान करेगी जनपद के दो वाहन निर्धारित रूप पर एव्ं एक इमर्जेंसी रूट पर पूर्व निर्धारित रोस्टर के अनुसार संचालित होंगी । इमर्जेंसी रूट पर प्रातः 10:00 बजे से 8:00 बजे तक संचारित की जायेगी साय 8 बजे के बाद प्राप्त हुई पशुपालकों की काॅल काल सेंटर पर रिकॉर्ड की जायेगी जिनके सापेक्ष सेवाएं आगामी दिवस पर उपलब्ध कराई जाएंगे शेडुले रूट पर संचालित होने वाले वाहन प्रत्येक दिन 3 ग्राम सभाओं में शिविर /कैंप करेंगे।

मोबाइल वेटेरिनरी यूनिट के द्वारा पशुपालक् के द्वार पर दी जाने वाले चिकित्सा सेवाओं पर लिए जाने वाले पंजीकरण शुल्क पशु चिकित्सालयो पर ली जाने वाली शुल्क के समान शुल्क लिया जाएगा। इसकी अतिरिक्त कोई शुल्क देय नहीं होगा।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking