News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: विधायक ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजली

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Sep 25, 2024  |  5:56 PM

36 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: विधायक ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजली
  • विधायक पी. एन पाठक के नेतृत्व में विधानसभा कुशीनगर के प्रत्येक बूथ पर सैकड़ो की संख्या में लोगो को दिलाया गया बीजेपी का सदस्याता
  • राष्ट्र के लिए पथ प्रदर्शक की तरह है पंडित दीनदयाल जी का जीवन,त्याग और तपस्या की प्रतिमूर्ति, प्रखर राष्ट्रवादी पं. दीन दयाल उपाध्याय जी की जयंती पर उन्हें अनंत कोटि नमन — पी. एन पाठक, विधायक कुशीनगर

कसया। बुधवार को कुशीनगर विधायक पी.एन पाठक व भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती मनाया। इस अवसर पर विधायक पी.एन पाठक समेत भाजपा कार्यकर्ताओ ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के फोटो चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रजल्लीत कर जयंती मनाया गया। पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर बुधवार को कुशीनगर विधायक पी.एन पाठक की अगुवाई में दर्जनों गांवो के बूथों पर भाजपा का महा सदस्यता अभियान चलाया गया। विधायक श्री पाठक ने कुड़वा दिलीपनगर, सिसई, प्रेमवलिया साढ़ी खुर्द, शामपुर हतवा, बाड़ी पुल समेत दर्जनों विभिन्न गांवों में बूथों पर जाकर लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र के कुडवा दिलिपनगर में बूथ संख्या 367 पर कुशीनगर विधायक पी.एन पाठक व भाजपा कार्यकर्ताओ ने बुधवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनायी और महासदस्यता आभियान चलाया, इस दौरान विधायक श्री पाठक ने कई गांवो के दर्जनों बूथों पर जाकर प्रत्येक बूथ पर सैकड़ो लोगो को भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण कराया।

विधायक पी.एन पाठक ने कहा कि महान राष्ट्रवादी विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन।पंडित दीनदयाल जी का जीवन राष्ट्र के लिए पथ प्रदर्शक की तरह है। त्याग और तपस्या की प्रतिमूर्ति, प्रखर राष्ट्रवादी पं. दीन दयाल उपाध्याय जी की जयंती पर उन्हें अनंत कोटि नमन है आगे विधायक श्री पाठक ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने अपने विचारों व कर्तव्यनिष्ठा से भारतीय राजनीति में अद्वितीय आदर्श स्थापित किये। देश को अंत्योदय व एकात्म मानववाद जैसी प्रगतिशील विचारधारा देने का काम पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने ही किया। दीनदयाल जी एक प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, उत्कृष्ट संगठनकर्ता के साथ-साथ व्यक्तिगत ईमानदारी और सत्यनिष्ठा के एक धूमकेतु के रूप में सदैव चमकते रहेंगे। उनका सम्पूर्ण जीवन विकास की पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति को पंक्ति में खड़े प्रथम व्यक्ति के समक्ष लाने के लिए समर्पित रहा।

इस दौरान विधायक प्रतिनिधी रूद्र प्रकाश सिंह, मंडल अध्यक्ष रामायण कुशवाहा,बूथ अध्यक्ष वीरेंद्र गौड़, राज पाठक, संजीव दूबे, संजीव सिंह सिब्लू,शिवाकांत सिंह, नीतीश यादव, राजकुमार यादव,विनय ठाकुर,अमित पांडे, धीरेंद्र सिंह, बृजलाल श्रीवास्तव, कामोद सिंह, संजय कौशिक, वीरेंद्र गौड़, सुदर्शन शर्मा, सत्यनारायण निषाद समेत लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking