News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर विधायक पीएन पाठक ने किया पंचायत भवन का भूमि पूजन 

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 23, 2022  |  5:38 PM

613 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर विधायक पीएन पाठक ने किया पंचायत भवन का भूमि पूजन  WhatsApp

कसया/कुशीनगर । विधानसभा क्षेत्र कुशीनगर  के ग्राम पंचायत खड्डा जखनी में बुधवार को विधायक कुशीनगर पीएन पाठक ने पूरे विधि -विधान पूर्वक पंचायत भवन का भूमी  पूजन  किया । 

आपके लिए और..- कुशीनगर पुलिस की तीसरी आंख बना ड्रोन, अब आसमान से...

भूमी पूजन समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक श्री  पाठक ने कहा कि हमारी सरकार गांवों के बिकास के लिए ढेर सारी योजनाएं चला रही है और उसके क्रियान्वयन के लिए समय-समय पर उसका आंकलन कराते हुए लाभ पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है l इस पंचायत भवन के निर्माण हो जाने से लोगों को मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। पंचायत भवन सभी संसाधनों से लैस रहेगा। यहीं से गांव के विकास का खाका तैयार किया जाएगा।

इस पंचायत भवन का निर्माण लगभग 16 लाख की लागत से होगा। कार्यक्रम को भाजपा नेता व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव,मण्डल अध्यक्ष बिनोद कुमार गुप्ता, धनंजय मणि त्रिपाठी, दिनेश कुमार जायसवाल, गुलाब गुप्ता, आदित्य त्रिपाठी आदि ने भी संबोधित किया l कार्यक्रम की अध्यक्षता एडीओ पंचायत चन्द्रिका प्रसाद व संचालन धीरज राव ने किया l आयोजक ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बिजय कान्त मिश्रा ने आये हुए सभी अतिथियों का आभार प्रकट कियाl 

इस दौरान सतवंत यादव, ग्राम प्रधान राम आश्रय प्रसाद,विवेकान्नद दूबे, रियाजुदीन अंसारी,डिम्पल पांडेय, सतेन्द्र सिंह, अवधेश प्रसाद, बैजनाथ मिश्रा, रमेन्द्र मिश्रा,ओमप्रकाश मिश्र, रवि यादव, आनन्द मोहन,विनोद तिवारी,शिवम मद्धेशिया, प्रदीप कुमार दूबे,श्रीराम पटेल,राकेश गिरी,रामदौड,रमेश जायसवाल,अमित मद्धेशिया आदि मौजूद रहेl 

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
Kushinagar District Profile: कुशीनगर जिले का इतिहास, सभी 6 तहसीलें, 14 ब्लॉक, 7 विधानसभा सीटें और पिन कोड की पूरी लिस्ट
Kushinagar District Profile: कुशीनगर जिले का इतिहास, सभी 6 तहसीलें, 14 ब्लॉक, 7 विधानसभा सीटें और पिन कोड की पूरी लिस्ट

कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में स्थित कुशीनगर न केवल…

Kushinagar BDO & Tehsildar CUG Number List: कुशीनगर के सभी 14 ब्लॉकों के BDO और तहसीलदारों के मोबाइल नंबर
Kushinagar BDO & Tehsildar CUG Number List: कुशीनगर के सभी 14 ब्लॉकों के BDO और तहसीलदारों के मोबाइल नंबर

कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): ग्रामीण विकास योजनाओं (जैसे आवास, शौचालय, मनरेगा, पेंशन) या जमीन…

Gorakhpur & Kushinagar Roadways Bus Time Table 2026: गोरखपुर व कुशीनगर (पडरौना) से लखनऊ, वाराणसी, दिल्ली व प्रयागराज जाने वाली UPSRTC बसों की पूरी समय-सारणी
Gorakhpur & Kushinagar Roadways Bus Time Table 2026: गोरखपुर व कुशीनगर (पडरौना) से लखनऊ, वाराणसी, दिल्ली व प्रयागराज जाने वाली UPSRTC बसों की पूरी समय-सारणी

कुशीनगर / गोरखपुर (न्यूज अड्डा डेस्क): पूर्वांचल के यात्रियों के लिए उत्तर प्रदेश राज्य…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking