कुशीनगर। विधायक पी.एन पाठक ने कसया-देवरिया मार्ग स्थित बनवारी टोला में निर्माणाधीन अग्निशमन केंद्र का औचक निरीक्षण किया।
सोमवार को विधायक पी.एन पाठक अग्निशमन केंद्र निरिक्षण करने पहुंचे।इस दौरान उपजिलाधिकारी कसया योगेश्वर सिंह भी मौजूद रहे।विधायक श्री पाठक ने चल रहे कार्य का भी जायजा लिया।जानकारी ली तो बताया गया कि पिछले वर्ष तक निर्माण कार्य पूर्ण करना था,लेकिन कोविड व अन्य कारण कार्य विलंब से हो रहा है।विधायक श्री पाठक ने कार्यों में तेजी लाने का व गुणवत्ता के साथ निर्माण कराने निर्देश दिया।
इस दौरान मण्डल अध्यक्ष अनिल प्रताप राव,देहात अध्यक्ष रामायण कुशवाहा,नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल,दिनेश जयसवाल,छेदी शर्मा,कस्तूर जायसवाल,शुभम दिक्षित, रत्नेश श्रीवास्तव,विधायक प्रतिनिधि रूद्र प्रकाश सिंह,राकेश गिरी,सौरभ मिश्रा,संजीव दूबे,अतुल सिंह,कुंदन दुबे,पुण्य प्रकाश तिवारी सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…
बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…
पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…
हाटा, कुशीनगर, कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को…