News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: विधायकों की कार्य समीक्षा में विधायक पीएन पाठक ने देश में 09वां व प्रदेश में 01 रैंक हासिल किया

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 25, 2023  |  10:40 AM

48 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: विधायकों की कार्य समीक्षा में विधायक पीएन पाठक ने देश में 09वां व प्रदेश में 01 रैंक हासिल किया
  • विधायक पीएन पाठक की इस उपलब्धि पर विधानसभा कुशीनगर सहित जनपद व देश -प्रदेश से बधाइयाँ मिल रही हैं l

कसया/कुशीनगर । कुशीनगर विधायक पीएन पाठक अपनी कार्य शैली को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं l तेलंगाना स्टेट प्रवास के दौरान सरल ऐप के द्वारा पुरे देश के विधायको के कार्यों की समीक्षा आल इंडिया में 9 वा रैंक व स्टेट में पहला रैंक हासिल किया हैl इससे उत्तर प्रदेश सरकार का मान तो बढ़ाया ही है, साथ ही कुशीनगर का पूरे देश में एक अलग पहचान दिलाई है l जिसे लेकर विधायक कुशीनगर श्री पाठक को पूरे देश से बधाई दी जा रही है l कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र की जनता अपने विधायक को इस रैंक हासिल करने पर बधाई देने के साथ ही साथ आतिशबाजी कर एक दूसरे का मुंह मीठा कराते हुए खुशी का इजहार कर रहे हैं ।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

ज्ञात हो कि कुशीनगर नगर विधायक पीएन पाठक इस समय तेलंगाना स्टेट में हो रहे चुनाव में पार्टी के निर्देश पर प्रवाश कर रहे हैं और अपने जिम्मेदारियों को बखूभी निर्वहन करते हुए पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशी के लिए एक से बढ़कर रणनीति बनाकर चुनाव प्रचार अभियान चला रहे हैंl पार्टी द्वारा बनाए सरल ऐप से सभी विधायकों की कार्यों की गतिविधियां संचालित किया जाता है,जिसमें विधायक कुशीनगर श्री पाठक ने पूरे आल इंडिया में 9 वा रैंक और स्टेट में पहला रैंक हासिल किया है, जिसको लेकर कुशीनगर विधायक ने पूरे प्रदेश में अपनी एक अलग पहचान बना ली है l उनकी इस उपलब्धि को लेकर कुशीनगर विधानसभा सहित पुरे जनपद व प्रदेश से इस उपलब्धि पर दूरभाष पर शुभकामनाएं मिल रही हैl

दूरभाष पर विधायक से बात किया गया तो उन्होंने कहा कि हम पार्टी के द्वारा चलाए सभी गतिविधियों को बढ़ावा देते हैं और जनता के बीच में रहकर गरीबों की सेवा करते हैं, तथा उनकी समस्याओं को समाधान के लिए कार्य किया जाता हैl इस उपलब्धि पर मण्डल अध्यक्ष बिनोद कुमार गुप्ता अनिल प्रताप राव, रामायण कुशवाहा विधायक प्रतिनिधि रूद्र प्रकाश सिंह, किशोर निषाद, शुभम दिक्षित, रत्नेश श्रीवास्तव, ओमप्रकाश वर्मा, अमरनाथ मद्धेशिया, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश कुमार जायसवाल, गुफरान बख्शी, ओमप्रकाश जायसवाल, कैश खान, दिनेश जायसवाल, विनोद गिरी आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking