News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने अंत्योदय लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किया।

न्यूज अड्डा कसया

Reported By: and

Oct 11, 2021  |  5:31 PM

969 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने अंत्योदय लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किया। WhatsApp
Responsive image
  • आयुष्मान योजना गरीबो के लिए वरदान साबित हो रही है- रजनीकांत मणि त्रिपाठी

कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के तहत 11 अक्टूबर को ‘आयुष्मान अंत्योदय के द्वार’ कार्यक्रम के माध्यम से अंत्योदय लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए जा रहे हैं,इसी क्रम मे कुशीनगर विधानसभा के कसया विकासखंड सभागार में आजादी का अमृत महोत्सव पर विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने अंत्योदय लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किया।कुल 75 कार्ड का वितरण हुआ।इस अवसर पर कसया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी डॉ नीलकमल ने फूल का गुलदस्ता देकर विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी का स्वागत किया।कुशीनगर विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि यह योजना गरीबों के लिये वरदान है,केंद्र सरकार ने गरीबों को बेहतर इलाज की सुविधा देने के लिए आयुष्मान योजना संचालित की है।गरीबों को पैसे न होने पर इलाज के लिए कहीं भटकना नहीं पड़ रहा है,बल्कि योजना के तहत उन्हें पांच लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिल रही है|इस दौरान डॉक्टर नीलकमल,बाबू चकमा,संगिनी सरोज पाठक,आशुतोष पांडे,दिग्विजय मणि त्रिपाठी,BCPM प्रकाश,आयुष्मान मित्र बंदना समेत लोग उपस्थित रहे।

आपके लिए और..- थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने...

आयुष्मान कार्ड के जरिए होगा मुफ्त इलाज
आयुष्मान कार्ड बन जाने से अंत्योदय कार्डधारक परिवार को बीमारी की दशा पांच लाख रुपए तक नि:शुल्क इलाज मिल सकेगा।इलाज के दौरान लाभार्थी द्वारा अस्पताल को कोई भुगतान नहीं करना पडेगा। इलाज सरकारी व निजी जो योजना के पैनल में होंगे उसी में मिलेगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल

छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…

थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत
थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत

बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…

त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी
त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी

पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…

जुआ खेलते 13 जुआरी धराए
जुआ खेलते 13 जुआरी धराए

हाटा, कुशीनगर, कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking