News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: भूकंप एवं अग्नि सुरक्षा के लिए होगा माक एक्सरसाइज

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 18, 2024  |  6:33 PM

126 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: भूकंप एवं अग्नि सुरक्षा के लिए होगा माक एक्सरसाइज
  • आपदा के समय तैयार की जाएगी टीमें, इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम’ को बनाया जाएगा प्रभावी-एडीएम वैभव मिश्रा

कुशीनगर। अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा ने बताया की जनपद में दिनांक 20 सितम्बर 2024 को “भूकम्प एवं अग्नि सुरक्षा” विषय पर मॉक एक्सरसाइज आहूत की जाएगी। आपदा के वक्त टीमें सक्रिय रहकर मदद पहुंचाएंगी।

आपके लिए और..- एम्बुलेंस’ बनी शराब तस्करों की ढाल, तरयासुजान पुलिस ने खोला...

बैठक में एडीएम वैभव मिश्रा ने बताया कि जनपद में घटित होने वाली आपदाओं के शमन व प्रत्युत्तर हेतु तत्काल प्रभाव से ‘इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम’ को आदर्श सिस्टम के रूप में जिले में लागू करते हुए “जिला स्तरीय इंसीडेंट रिस्पांस टीम का गठन किया गया है। गठित टीम में सभी संबंधित को महत्वपूर्ण उत्तरदायित्व सौंपे गए हैं। जनपद में किसी आपात स्थिति/आपदा के घटित होने पर टीम को क्रियाशील किया जाएगा। उन्होंने बताया की जिला आपदा नियन्त्रण केन्द्र कलेक्ट्रेट परिसर में पूर्व से स्थापित है। सम्पर्क नम्बर 9454416282 05564-240590 है। अग्नि काण्ड आधारित मॉक अभ्यास 20 सितम्बर 2024 को प्रातः 9:45 बजे से जिला अस्पताल परिसर, कुशीनगर में आयोजित किया जायेगा। अग्निशमन विभाग, कुशीनगर द्वारा मॉक अभ्यास कराया जायेगा।

भूकंप आधारित अभ्यास केन्द्रीय विद्यालय, गंगरानी, ​​कुशीनगर में 20 सितम्बर 2024 को प्रातः 9:45 बजे से क्रियान्वित किया जायेगा। पुलिस विभाग, कुशीनगर द्वारा किया जायेगा। उक्त अभ्यास हेतु प्रेक्षकों में एसडीआरएफ सहित बीएसए व सीएमएस को नामित किया गया है, तथा मॉक एक्सरसाइज के सफल क्रियान्वयन हेतु पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पूर्ति विभाग, डीपीआरओ, ईओ पडरौना, अग्निशमन अधिकारी, विद्युत विभाग सहित होमगार्ड, डीआईओएस, इडीएम , जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आपदा एक्सपर्ट रवि राय आदि को अलग अलग कार्यों हेतु दायित्व सौंपे गए हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मोबाइल की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, चौकी प्रभारी की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
मोबाइल की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, चौकी प्रभारी की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब…

डीआईजी गोरखपुर रेंज ने किया थाना पटहेरवा का औचक निरीक्षण, अभिलेखों व व्यवस्थाओं को परखा
डीआईजी गोरखपुर रेंज ने किया थाना पटहेरवा का औचक निरीक्षण, अभिलेखों व व्यवस्थाओं को परखा

कुशीनगर। गोरखपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) ने सोमवार को जनपद कुशीनगर के थाना…

जिला बदर के बाद भी कुशीनगर में घूम रहा था वांछित अभियुक्त, कप्तानगंज पुलिस ने दबोचकर भेजा जेल
जिला बदर के बाद भी कुशीनगर में घूम रहा था वांछित अभियुक्त, कप्तानगंज पुलिस ने दबोचकर भेजा जेल

कुशीनगर। जिला बदर (निर्वासन) की कार्रवाई के बावजूद जिले में ही खुलेआम घूम रहे…

खड्डा पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking