News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar/कुशीनगर: मोदी ने हमें मौका दिया और कांग्रेस ने धोखा! विधानसभा चुनाव में सपा, बसपा सहित विपक्षियों की जमानत जब्त होगी- रामदास अठावले

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 4, 2021  |  6:56 PM

601 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar/कुशीनगर: मोदी ने हमें मौका दिया और कांग्रेस ने धोखा! विधानसभा चुनाव में सपा, बसपा सहित विपक्षियों की जमानत जब्त होगी- रामदास अठावले

कुशीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समता, न्याय व बन्धुता की मिशाल कायम कर रहे हैं। मोदी ने हमें मौका दिया और कांग्रेस ने धोखा। विधानसभा चुनाव में सपा, बसपा सहित विपक्षियों की जमानत जब्त होगी।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी,...

उक्त बातें कसया नगर स्थित मालती पाण्डेय इंटर कालेज परिसर में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कही। श्री अठावले बहुजन कल्याण यात्रा लेकर कुशीनगर पहुंचे थे। मोदी जी बाबा साहब भीम राव अंबेडकर के संविधान को नमन करते हैं और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की क्षमता सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी में ही है। कहा कि बहुजन यात्रा बुद्ध की धरती पर आई है। यही से बुद्ध ने पूरी दुनिया को शांति का संदेश दिया। भगवान बुद्ध के उपदेशों पर चलकर आरपीआई समाज को जोड़ने का काम कर रही है। बाबा साहब का मिशन हर जाति, धर्म के लोगों कप जोड़ने का था। एक जमाना था जब हमारे 19 एमएलए जीतकर आये थे और मोदी जी ने मौका दिया और कांग्रेस ने धोखा। विपक्षियों पर हमला बोलते हुए कहा कि अखिलेश जी आपको बताना चाहता हूं कि चार सौ सीटों में से एक जीरो निकाल लें बाकी आप ले लें। बसपा को चुनौती देते हुए कहा कि आरपीआई बसपा की बारह बजा देगी। किसान आंदोलन को लेकर भाकियू नेता राकेश सिंह टिकैत को आड़े हाथों लिया और कहा कि वह अपने वादों को भूल गए जब सरकार ने उनकी मांग मान ली। कृषि कानून वापस हो गया लेकिन घर नहीं गए। जबकि राकेश टिकैत कई बार चुनाव हार चुके हैं और जितने अधिक दिन बैठेंगे तो और अधिक वोटो से हारेंगे। मोदी जी ने समाज के उन्नति के लिए जहां बेहतर प्रयास किया वहीं देश की तरक्की की गाथा लिखी और देश आगे बढ़ रहा है। इस दौरान दयाशंकर पाण्डेय, अशोक दत्त पाण्डेय, भिक्षु नन्द रतन, राजनारायण त्रिपाठी, पवन गुप्ता, गणेश प्रसाद आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Kushinagar: Modi gave us a chance and Congress cheated! In the assembly elections, the security of the opposition including SP, BSP will be forfeited - Ramdas Athawale

बुद्ध को चीवर चढ़ाने पैदल ही जाना पड़ा अठावले को

आरपीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीयमंत्री रामदास अठावले अपनी रैली को सम्बोधित करने से पूर्व तथागत बुद्ध की लेटी प्रतिमा का दर्शन करने पहुंचे। नियम के मुताबिक सुरक्षा कर्मियों ने अधिकारियों व नेताओं के कहने के बाद भी गेट नहीं खोला। करीब बीस मिनट रुकने के बाद गेट न खुलने पर पैदल ही मन्दिर तक पहुंचे और तथागत की लेटी प्रतिमा पर चीवर चढ़ाया और पूजन कर रैली संबोधित करने के लिए निकले।

संबंधित खबरें
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश

कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…

कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…

हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…

प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking