कसया/कुशीनगर । नपाप कुशीनगर कसया के बाबा साहब देवरस नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय कुरमौटा में रविवार को राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूम धाम से मनाते हुए श्रद्धांजलि सभा एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण को समर्पित नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा गाँधी जी, शास्त्री जी सहित विद्यालय के प्रधानाध्यापक हरीन्द्र कुमार चौरसिया, शिव वर्मा, संजय कुमार मद्देशिया और लाडले अनमोल पांडेय के जन्मोत्सव पर पौधरोपण कार्यक्रम भी सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का प्रारम्भ बुद्ध पीजी कॉलेज, कुशीनगर के डॉ0 गौरव तिवारी द्वारा माँ सरस्वती, गांधी जी व शास्त्री जी की प्रतिमा पर पुष्पार्चन, दीप प्रज्ज्वलन व तिरंगे के ध्वजारोहण से हुआ। इस दौरान विद्यालय के बच्चों को दोनों महान विभूतियों के व्यक्तित्व से परिचित कराते हुए उनमें शिक्षण सामग्री व मिष्ठान का वितरण भी हुआ।
कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र दुबे, आगंतुकों का स्वागत प्रधानाध्यापक हरीन्द्र कुमार चौरसिया व आभार अर्चना सिंह द्वारा किया गया।
इस अवसर पर कृष्णमोहन, नितेन्द्र जायसवाल, नरेंद्र वर्मा, राकेश शर्मा, राजेश्वर चतुर्वेदी, बदरूज्जम सिद्दीकी, अरविंद सिंह, स्वाति देवी, रश्मि यादव, दिव्या शुक्ला, आशपति, सुशीला देवी, संगीता देवी, नरेंद्र प्रताप सिंह, नयी दिशा उपाध्यक्ष इन्द्र कुमार मिश्र, सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र इत्यादि उपस्थित रहे।
कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे पेट्रोल पंप के समीप बालू के…
खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…
खड्डा में तटबंधों पर बढ़ा दबाव, एसडीआरएफ मुस्तैद खड्डा, कुशीनगर। तीन दिनों से जारी…
मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…