News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: भिक्षु ऊ नंदका को मिला महासाधम्मध्वजा उपाधि

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 4, 2023  |  8:14 PM

464 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: भिक्षु ऊ नंदका को मिला महासाधम्मध्वजा उपाधि

कसया/कुशीनगर।म्यांमार के 75 वें डायमंड जुबली इंडिपेंडेंस डे के अवसर पर बुद्ध स्थली कुशीनगर स्थित म्यांमार वर्मी बुद्ध बिहार के भन्ते ऊ नंदका को म्यांमार सरकार ने महासाधम्मध्वजा उपाधि से विभूषित किया है।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

यह उपाधि अग्ग महा पंडित भदन्त ज्ञानेश्वर के परम शिष्य भन्ते नंदका को उनके द्वारा बौद्ध
धम्म की शिक्षओं के प्रसार और पर्यटन को लेकर जागरूक करने के लिये मिला है। यह सम्मान विश्व के केवल चार भिक्षुओं को ही मिला है। जिनमें थाईलैंड, श्रीलंका एवं रसिया के भिक्षु शामिल हैं। वर्ष 2005 से वर्मी मन्दिर के मुख्य भिक्षु नंदका एबी ज्ञानेश्वर का हर तरह से सहयोग करते आ रहे हैं। उनके पर्यटन, धम्म व सामाजिक कार्य को जन प्रियता मिली है।

भिक्षु को महासाधम्मध्वजा उपाधि से अलंकृत होने की खबर मिलते ही पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने भिक्षु नंदका का अभिनंदन किया। इस अवसर पर कई देशों के भिक्षु गण मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking