News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: विकास कार्यक्रमों की मासिक समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई सम्पन्न

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 23, 2022  |  5:36 PM

374 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: विकास कार्यक्रमों की मासिक समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई सम्पन्न

कुशीनगर। 37 बिंदु महत्वपूर्ण प्राथमिकता विकास कार्यक्रमों की मासिक समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।बैठक में सिंचाई, विद्युत, जिला पंचायत राज, कृषि, नगर विकास, पीएम आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मनरेगा, मुख्यमंत्री आवास योजना, जिला पूर्ति, उद्यान, समाज कल्याण, प्रोवेशन , आईसीडीएस, बेसिक शिक्षा, कौशल विकास, श्रम, खादी ग्राम उद्योग, सहकारिता, लोक निर्माण विभाग, पशुपालन व स्वास्थ्य विभाग संबंधित विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।इस क्रम में अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग को सिल्ट सफाई व ड्रेन सफाई के संदर्भ में निर्देशित किया गया और कहा गया कि सिल्ट सफाई हेतु कार्य शुरू होने से पहले व कार्य शुरू होने के बाद निरीक्षण किया जाए। सिल्ट सफाई हेतु तिथि निर्धारित हो व इसकी नियमित चेकिंग हो। हेड से टेल तक सफाई सुनिश्चित किया जाए।विद्युत विभाग से विद्युत संबंधित सभी लंबित मामलों को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए तथा निवेश मित्र व झटपट पोर्टल पर शिकायतों के संदर्भ में प्रगति जानी गई। कृषि विभाग से पीएम किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना के बारे में जनपद में हुई प्रगति के बारे में जाना गया। जिला पंचायत राज विभाग से सामुदायिक शौचालय, कायाकल्प, पंचायत भवन निर्माण आदि के बारे में जाना गया।

आपके लिए और..- तमकुहीराज : चोरी की बाइक संग दो शातिर गिरफ्तार, एक...

परियोजना निदेशक डूडा वेद प्रकाश यादव से शहरी आवास के लाभार्थियों के लम्बित किश्तों के भुगतान हेतु जानकारी ली गई, तथा बैंक में लंबित आवेदनों की संख्या के बारे में पूछा गया। प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण) के संदर्भ में भूमि विवाद व लम्बित सभी मामलों का निस्तारण करने हेतु परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी को निर्देशित किया गया।राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के संदर्भ में उपायुक्त एन आर एल एम आर एस गौतम से जनपद में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कार्यरत समूह की संख्या, उनके प्रशिक्षण, बाजार इत्यादि के बारे में जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने ब्लॉक स्तर पर समूह की संख्या बढ़ाये जाने के निर्देश दिए। उन्होनें कहा कि स्वयं सहायता समूह को प्रोत्साहित किया जाए तथा समूह को बाजार व व्यवसाय से जोड़ा जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यटन के दृष्टिकोण से समूह की महिलाओं को पर्यटक गाइड के रूप में भी प्रशिक्षित किया जाए। सहायक निदेशक मत्स्य अनंत यादव को मत्स्य पालन आवंटन के संदर्भ में निर्देशित किया गया तथा यह जानकारी ली गई कि मछलियों के जनपद से बाहर निर्यात की क्या स्थिति है, किस विकासखंड में ज्यादा मछलियां पाई जाती हैं आदि।

जिलाधिकारी ने उद्यान विभाग के अधिकारी को राष्ट्रीय औद्योनिक मिशन के तहत केले की खेती के क्षेत्र, विक्रय हेतु बाजार तथा केला निर्यात की संभावनाओं को बढ़ाने तथा केले के क्षेत्र में एफपीओ बनाने हेतु निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि खड्डा, नेबुआ नौरंगिया और पडरौना जहां केले की खेती सर्वाधिक होती है वहां कैंप लगाकर एफ पी ओ बनाए जाएं।

समाज कल्याण अधिकारी विपिन पांडेय से जनपद में सामुहिक विवाह संबंधी आवेदनों की अद्यतन स्थिति के बारे में जाना गया। जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी कमलेन्द्र कुशवाहा को ऑपरेशन कायाकल्प के तहत फर्नीचर, टॉयलेट, विकलांग शौचालयों को ससमय पूर्ण कराए जाने हेतु निर्देशित किया। लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड व प्रांतीय खंड के विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई तथा कार्य की गति बढ़ाने जाने हेतु निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने उक्त दोनों खंडों के कार्य, लक्ष्य, लंबित कार्य तथा पूर्ण कार्यों की जानकारी ली तथा सभी लंबित कार्यों के समय से पूर्ण किए जाने हेतु निर्देशित किया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी, उपायुक्त मनरेगा राकेश कुमार व सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सिकटिया में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की मंजूरी 
सिकटिया में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की मंजूरी 

कुशीनगर,हाटा । विधायक मोहन वर्मा के प्रस्ताव पर विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा…

नहर में नहाते समय पाइप में फंसने से युवक की मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
नहर में नहाते समय पाइप में फंसने से युवक की मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

पत्नी की पूर्व में हो चुकी है मौत  नेबुआ शराब भट्ठी के समीप निकली…

योगमय हुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोदरवार, चिकित्सकों सहित कर्मचारियों ने लिया भाग
योगमय हुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोदरवार, चिकित्सकों सहित कर्मचारियों ने लिया भाग

बोदरवार, कुशीनगर :- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोदरवार…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking