कुशीनगर। पराली प्रबंधन पर जनपद स्तरीय कृषक गोष्ठी व प्रदर्शनी का आयोजन जिला पंचायत परिसर रवींद्र नगर धूस में किया गया। इस गोष्ठी का उद्घाटन सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे द्वारा किया गया।इस अवसर पर सांसद ने कहा कि सरकार निरंतर वायु प्रदूषण को कम करने के लिए प्रयासरत है। पराली प्रबंधन योजना को बढ़ावा दिए जाने का प्रयास किया जा रहा है। इस संदर्भ में सरकार द्वारा पराली प्रबंधन हेतु फसल कटाई हेतु एकल यंत्रों की खरीद पर 50% अनुदान तथा अन्य मशीनरी पर 80% तक सब्सिडी दिए जाने की व्यवस्था है। उक्त अवसर पर 70 कृषकों को तोरी मिनी किट का वितरण भी किया गया। प्रत्येक विकास खंड से 05 किसानों को तोरी मिनी किट प्रदान किया गया।
इस अवसर पर गन्ना विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, इफको की प्रदर्शनी आयोजित की गई थी, जिसका अवलोकन सांसद, मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल व अन्य अधिकारीयों तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया।इस अवसर पर उप कृषि निदेशक आशीष कुमार, भू संरक्षण अधिकारी बी आर मौर्य, जिला उद्यान अधिकारी कृष्ण कुमार, पशु चिकिसाधिकारी विकास साठे, गन्ना शोध संस्थान से वैज्ञानिकगण, प्रगतिशील कृषक, जनप्रतिनिधि मार्कण्डेय शाही व अन्य लोग उपस्थित रहे।
हाटा, कुशीनगर। दो दिनों से हो रही भीषण बारिश और तेज आंधी ने हाटा…
कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे पेट्रोल पंप के समीप बालू के…
खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…
खड्डा में तटबंधों पर बढ़ा दबाव, एसडीआरएफ मुस्तैद खड्डा, कुशीनगर। तीन दिनों से जारी…