News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: सांसद ने किया नवनिर्मित विकास भवन तोरण द्वार, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम तथा विकास भवन सभागार का उद्घाटन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 10, 2022  |  6:42 PM

742 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सांसद ने किया नवनिर्मित विकास भवन तोरण द्वार, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम तथा विकास भवन सभागार का उद्घाटन

कुशीनगर । जनपद कुशीनगर के नवनिर्मित विकास भवन तोरण द्वार, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम तथा विकास भवन सभागार का उद्घाटन सांसद कुशीनगर विजय कुमार दूबे, जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम, मुख्य विकास अधिकारी अनुज मलिक की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

आज की हॉट खबर- पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क...

उक्त अवसर पर माननीय सांसद ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी जिले के विकास का सूचक विकास भवन होता है। जिस विकास भवन की रूपरेखा विकासशील नहीं हो वह जिला विकास नहीं कर पाएगा। उन्होंने विकास भवन के निर्मित तोरण द्वार, वी0 सी0 रुम, सभागार को उत्तम कोटि का बताते हुए सभी अधिकारियों को इसके लिए धन्यवाद अर्पित किया। उन्होंने बताया कि देश के आखिरी छोर कुशीनगर यदि विकास के रास्ते नहीं बढ़ा तो फिर विकास कैसे होगा। कोरोना के विषम परिस्थितियों में कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, मेडिकल कॉलेज, ट्रामा सेंटर आदि का निर्माण विकास का द्योतक है।
इस क्रम में उन्होंने एन0एच0 28 पर कुशीनगर फ्लाईओवर के संभावित निर्माण की बात की, उन्होनें कहा कि मनरेगा पार्कों में तिरंगा झंडे के निर्माण से देश के प्रति राष्ट्रीयता का बोध हर गांव में देखने को मिलेगा।

जिलाधिकारी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकारी दफ्तर के बारे में लोगों की सोच टूटी कुर्सी, लगे हुए जाल, बिखरी फ़ाइल की होती है, जबकि निजी सेक्टर में ऑफिस खुला होता है, बैठने की जगह होती है, स्वच्छता होती है। लोगो की सरकारी दफ्तरों के प्रति इस सोच को बदलते हुए दफ्तरों को साफ सुथरा व व्यवस्थित रखने से एक संदेश भी समाज में जाता है। कार्य करने में भी अच्छा लगता है, तथा कार्य करने की क्षमता भी बढ़ जाती है। इस क्रम में मुख्य विकास अधिकारी अनुज मलिक के द्वारा सभी को धन्यवाद अर्पित करते हुए आशा व्यक्त की गई कि आगे भी टीम की तरह मिलकर कार्य करेंगे और विकास कार्यों को ससमय तथा गुणवत्ता पूर्ण तरीके से संपन्न करेंगे।

इस अवसर पर कई ग्राम प्रधान ,ग्राम सचिव, रोजगार सेवक, तकनीकी सहायकों को अपने क्षेत्र में अच्छे कार्य हेतु मा0 सांसद द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। इस क्रम में जयप्रकाश यादव, धनंजय गुप्ता, सत्येंद्र यादव, नैफतुल निशा, सुजीत कुमार, अमरेंद्र शाही, रिंकी देवी, नीतीश गुप्ता, सुमन सिंह, आशुतोष कुमार, प्रमोद कुमार यादव, मुन्ना कुशवाहा, रेखा सिंह, राजीव श्रीवास्तव, गणेश प्रसाद आदि नाम प्रमुख थे।

इस अवसर पर परियोजना निदेशक राजनाथ भगत, डीसी मनरेगा राकेश सिंह, जिला संख्याधिकारी मोहम्मद नासेह, जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र राय व विकास भवन के अन्य अधिकारीगण तथा जनप्रतिनिधियों में ब्लाक प्रमुख पडरौना आशुतोष सिंह बहुगुणा, जिलाध्यक्ष प्रधान संघ संतोष मणि त्रिपाठी, पूर्व जिला महामंत्री मार्कण्डेय शाही,रामानुज मिश्रा, निखिल उपाध्याय, मण्डल अध्यक्ष हरिओम कुशवाहा, चंद्रप्रकाश दुबे, प्रदुम्मन तिवारी, जितेंद्र सिंह, सत्यम त्रिपाठी, आदि मौजूद थे।

संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking